{"_id":"5803be314f1c1b762b291093","slug":"jp-nadda-ask-hp-govt-to-send-proposal-to-center-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा का हिमाचल के लिए बड़ा ऐलान, कहा-सरकार प्रस्ताव भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा का हिमाचल के लिए बड़ा ऐलान, कहा-सरकार प्रस्ताव भेजे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि हिमाचल मेरा अपना राज्य है। प्रदेश सरकार चाहे तो यहां ब्लॉक स्तर पर भी डायलिसिस केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव भेज सकती है।
विज्ञापन
लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी केंद्र को महज चार जिलों के ही प्रस्ताव भेजे हैं। रविवार को अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि हिमाचल में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूबे में डॉक्टरों की कमी को दूर करना राज्य सरकार का काम है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार देश में 400 डायलिसिस केंद्र खोल रही है। ये केंद्र पीपीपी मोड के तहत खोले जाएंगे। इन केंद्रों में बीपीएल मरीजों के डायलिसिस मुफ्त होंगे। एपीएल परिवारों के लिए भी सस्ते रेट होंगे, जो प्रदेश सरकार तय करेगी।
विज्ञापन