फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda Ask HP Govt to Give report on Various Scheme Budget.

नड्डा ने पूछा, वीरभद्र सरकार बताए किन योजनाओं का पैसा नहीं मिला

Sun, 19 Mar 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन(सिरमौर) Updated Sun, 19 Mar 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda Ask HP Govt to Give report on Various Scheme Budget.

केंद्रीय योजनाओं का पैसा हिमाचल को नहीं मिलने के बयानों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने तीखा पलटवार किया है। उतराखंड और उत्तर प्रदेश में मिली शानदार जीत के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र से पैसा नहीं मिलने की बात कहने वाले बताएं कि कौन सी योजना का पैसा केंद्र ने नहीं दिया। ऐसी योजनाओं को वह इंगित करें।

विज्ञापन


शिमला जाने से पहले नाहन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर है। हिमाचल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि चुनाव किस के नेतृत्व में होने है, इसका फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करता है। हिमाचल के संदर्भ में भी यही बोर्ड फैसला लेगा।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि हिमाचल केंदीय योजनाओं का पैसा खर्च नहीं कर पा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही ऐसी कई योजनाएं मंजूर हुई हैं जिनका कम से कम बजट 10 करोड़ रुपये है। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उतराखंड के बाद हिमाचल के लोग भी बदलाव के लिए आतुर हैं। हिमाचल में भी अब सत्ता परिवर्तन निश्चित है। नाहन में कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ जो स्वागत किया है, यह इसी का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार  ने हर वर्ग को मुख्यधारा से जोडने के लिए योजनाएं शुरू की हैं। यह जीत उसी का परिणाम है। केंद्र सरकार सभी राज्यों को मुख्यधारा से जोडने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल सरकार से भी मांग करता हूं कि केंद्रिय योजनाओं का फायदा उठाया जाए।

नड्डा ने कुर्सी पर चढ़कर दिया भाषण

JP Nadda Ask HP Govt to Give report on Various Scheme Budget.

नाहन सर्किट हाऊस में केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा के स्वागत में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। हालांकि भाषण बाजी के लिए किसी तरह के मंच का कोई बंदोबस्त नहीं था। सर्किट हाऊस के प्रांगण में एक कुर्सी पर खड़े होकर पहले विधायक डा. राजीव बिंदल और उसके बाद केंद्रिय मंत्री नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल, पूर्व सीपीएस सुख राम चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, नगर परिषद अध्यक्षा अनिता शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी, विशाल तोमर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed