फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda again got special importance by being made leader of the House in Rajya Sabha

JP Nadda: राज्यसभा में सदन का नेता बनाने से फिर मिली नड्डा को विशेष अहमियत, एबीवीपी से शुरू किया था सियासी सफर

Mon, 24 Jun 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Jun 2024 09:06 PM IST
सार

जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। जगत प्रकाश नड्डा अब मोदी कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों में से एक हैं तो अब राज्यसभा में नेता की बड़ी जिम्मेवारी देकर मोदी ने फिर से नड्डा पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
JP Nadda again got special importance by being made leader of the House in Rajya Sabha
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के अध्यक्ष बने। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहे। उन्हें साल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया। नड्डा ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाला था। उसके बाद 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। फिर 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर उन्हें पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष बना दिया गया।

विज्ञापन


अब मोदी कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों में से एक हैं तो अब राज्यसभा में नेता की बड़ी जिम्मेवारी देकर मोदी ने फिर से नड्डा पर भरोसा जताया है। उन्हें यह नियुक्ति देने पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी, विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, रीना कश्यप, करण नंदा आदि ने उन्हें बधाई दी है। नड्डा राज्यसभा में पीयूष गोयल की जगह लेंगे। नड्डा के पास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और उर्वरक व रसायन मंत्रालय का जिम्मा भी है।
विज्ञापन


हिमाचल के चारों सांसदों ने ली शपथ
हिमाचल प्रदेश लोकसभा सांसद चुने गए चारों सांसदों ने सोमवार को नई दिल्ली में शपथ ली। अठाहरवीं लोकसभा के लिए हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से कंगना रणौत और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को चुना गया है। इन चारों ने संसद में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed