फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp Nadda advised other states to adopt Himachal model of mask making

नड्डा ने अन्य राज्यों को मास्क बनाने के हिमाचल मॉडल को अपनाने की दी सलाह

Wed, 08 Apr 2020 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
jp Nadda advised other states to adopt Himachal model of mask making
भाजपा के राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अन्य राज्यों को फेस कवर के हिमाचल मॉडल को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बिंदल समेत तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से बनाए जा रहे मास्क की प्रशंसा की। नड्डा ने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेता विशेषकर महिला मोर्चा कार्यकर्ता और अन्य नेता मास्क बनाकर बांट रहे हैं, राशन का आवंटन कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। इससे अन्य राज्यों को भी सीख लेने की जरूरत है।

विज्ञापन


28 मार्च से सात अप्रैल तक प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए कार्यों की जगत प्रकाश नड्डा ने सराहना की। नड्डा ने हिमाचल सरकार और प्रशासन के कार्य की ऊंचे प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी। बिंदल ने जानकारी दी कि भाजपा ने फेस मास्क बनाने का एक सप्ताह से अभियान चलाया है। घर-घर में फेस मास्क बना रहे हैं। उसका डिजाइन भी भेजा है। दो लाख 35 हजार लोग अब तक इस तरह के मास्क बना चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश अध्यक्षों से लगभग ढाई घंटे वार्ता की। 
विज्ञापन


हर कार्यकर्ता की ओर से 40 लोगों को पीएम केयर से जोड़ना होगा
नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भोजन सामग्री वितरण, पीएम और सीएम रिलीफ फंड, फेस कवर निर्माण का कार्य करते रहेंगे और हर व्यक्ति को आरोग्य ऐप डाउनलोड कराएंगे। हर कार्यकर्ता की ओर से 40 लोगों को पीएम केयर से जोड़ना होगा। स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया, बैंक, डाकघर कर्मियों के लिए थैंक गिविंग पत्र बनवाकर दस्तखत करवा कर भिजवाएं। नड्डा ने कार्यकर्ताओं को कोरोना से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed