फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jodha Akbar Salim Ravi Bhatia to star in tv series in Indonesia.

जोधा-अकबर के सलीम को मिला बड़ा ऑफर

Thu, 29 Oct 2015 01:04 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Jodha Akbar Salim Ravi Bhatia to star in tv series in Indonesia.

जोधा-अकबर सीरियल में सलीम की भूमिका निभा चुके रवि भाटिया अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभिनय का जादू बिखरेंगे। इंडोनेशियन सीरीज सिंटा डी लैंगिट ताज महल 'Cinta Di Langit Taj Mahal' (Love In The Sky Of The Taj Mahal) सीजन टू में मंडी के रवि भाटिया मुख्य भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


यह सीरीज छह यूरोपियन देशों में प्रसारित होगी। इन दिनों में इंडोनेशिया में सीरीज की शूटिंग चल रही है। सीरीज में इंडोनेशिया की टॉप कलाकार नबीला रवि के साथ मुख्य भूमिका में होंगी। सीरीज क्राइम पर आधारित है। सीरीज की शूटिंग तुर्की, स्विटजरलैंड, इंडोनेशिया समेत अन्य तीन देशों में होगी।
विज्ञापन

छह यूरोपियन देशों में प्रसारित होगी सीरीज, शूटिंग शुरू

Jodha Akbar Salim Ravi Bhatia to star in tv series in Indonesia.

सीरीज के लिए इन दिनों रवि भाटिया इंडोनेशिया में शूटिंग तथा प्रोमोशन में व्यस्त हैं। भारत में इस इंडोनेशियन सीरीज के प्रसारण को लेकर भी तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है। सीरीज को लेकर इंडोनेशिया में एक प्रोमो भी जारी हुआ है। जिसमें रवि भाटिया जोधा-अकबर के बाद इंडोनेशियन सीरीज में अभिनय के बारे में बता रहे हैं।

भाटिया ने बताया कि जोधा अकबर सीरियल में बतौर सलीम की भूमिका निभाते हुए उन्हें दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। इसी सीरियल से पहचान भी मिली है। इंडोनेशिया में भी दर्शकों का प्यार बरकार है। इंडोनेशियन सीरीज रोमांच से भरी हुई है। सीरीज की शूटिंग जारी है। यह टीवी सीरीज 2 नवंबर से इंडोनेशियन चैनल एएनटीवी पर दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed