एसबीआई में बंपर भर्ती, आप भी करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां हो रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पीओ के पद पर हो रही भर्ती के तहत 3410 पदों को भरा जाएगा। बैंक ने इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।
इन पदों के लिए उम्मीदवार एक सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां रेग्यूलर और बैकलॉग के अनुसार की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 14500 रुपए बेसिक पे के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवार की आयु एक सितंबर को 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये रहेगी योग्यता
जिन युवाओं ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली हैं वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए फीस 100 रुपए निर्धारित की गई है। ये फीस वापस नहीं होगी। वहीं, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।
ये फीस डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन तरीके से जमा करवाई जाएगी। ऑफलाइन फीस जमा करवाने के लिए चालान निकालना अनिवार्य होगा। युवा बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू लिए जाएंगे।