{"_id":"d153bfe2fb6a418c4fa142fdbaa5c1e6","slug":"jobs-in-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में 47 पदों पर भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में 47 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 01 Sep 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद मंडी की ओर से पंचायत सहायक के 47 नए पद सृजित किए गए हैं। जिन्हें अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मंडी गोपाल चंद ने बताया कि पंचायत सहायक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो है।
विज्ञापन
इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य प्रवर्गो के व्यक्तियों के लिए उपरी आयु सीमा में निर्धारित नियमानुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र सचिव जिला परिषद और जिला के समस्त विकास खंड कार्यालयों से किसी भी कार्य दिवस में प्रात: दस बजे से सायं तीन बजे के मध्य प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन प्रपत्र विहित प्रपत्र पर वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित 15 सितंबर तक सचिव जिला परिषद मंडी के कार्यालय में प्राप्त हो जाने चाहिए। निश्चित अवधि समाप्त होने पर किसी भी प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।