फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs for ladies in himachal.

छात्राओं और महिलाओं के लिए नौकरी का मौका

Thu, 19 Mar 2015 10:52 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
jobs for ladies in himachal.

हिमाचल में युवतियों और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए रोजगार के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। सेल मेनुफेक्चरिंग कारपोरेशन लिमिटेड टेरी टॉबल डिवीजन राहों, नवांशहर (पंजाब) कंपनी 18 मार्च को सरकारी आईटीआई हमीरपुर में इंटरव्यू लेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा 19 मार्च को सरकारी आईटीआई भोरंज में साक्षात्कार लेगी। इसमें 18 से 30 वर्ष आयु सीमा की कुशल और अकुशल महिलाएं भाग ले सकती हैं। सभी को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि साक्षात्कार में कटिंग, सिलाई, कढ़ाई, ड्रेस मेकिंग, सीईओ अपारेल सेक्टर में प्रशिक्षणरत और आईटीआई डिप्लोमाधारक छात्राएं भाग ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य

jobs for ladies in himachal.

इसके अलावा 10वीं और 12वीं पास महिलाएं भी अकुशल कर्मचारियों की भर्ती में सीधी भाग ले सकती हैं। साक्षात्कार के समय उम्मीदवार को पासपोर्ट आकार के फोटो, आईडी प्रमाण पत्र तथा आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार को संस्थान या कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के दौरान ठहरने, खान-पीने इत्यादि की व्यवस्था स्वयं उम्मीदवार को करनी होगी।

कंपनी कर्मचारियों को पंजाब सरकार के न्यूनतम वेतन के तहत वेतन देगी। आरंभ में प्रशिक्षु स्तर पर 4862 रुपये प्रतिमाह तीन माह तक और उच्च प्रशिक्षु स्तर पर 5382 रुपये प्रतिमाह दो माह तक मानदेय दिया जाएगा। हेल्पर स्तर पर 6474 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी की योग्यतानुसार वेतन का निर्धारण किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छुट्टियां एवं ईपीएफ की सुविधा कंपनी मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed