{"_id":"334ad0645bf04692962c752767b36659","slug":"jobs-in-himahal-apply-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया नौकरियों का पिटारा, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गया नौकरियों का पिटारा, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी ने आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। ऊना आईटीआई में 28 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू होंगे। इस दौरान विभिन्न पदों पर 170 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयन के बाद दस हजार वेतनमान के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
आयशर पोलरिस प्राइवेट लिमिटेड आईटीआई ऊना में कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। इसमें 2013-14 के पास आउट प्रशिक्षणार्थी, जिन्होंने 60 प्रतिशत अंकों डिप्लोमा किया है, वे इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान फिटर के 30, पेंटर-30, वेल्डर-30, मोटर मेकेनिक -30, डीजल मैकेनिक -20 तथा इलेक्ट्रिशियन के 30 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य सीआर डांगी ने बताया कि 28 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
युवाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश भर से उक्त ट्रेडों के युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों की दो-दो सत्यापित छाया प्रतियां तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह नौ बजे आईटीआई पीर निगाह रोड ऊना पहुंचे।