फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, recruitment on 190 posts.

190 पदों पर भर्ती: बस इंटरव्यू दीजिए, नौकरी पाइए

Wed, 10 Jun 2015 03:58 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, recruitment on 190 posts.

हिमाचल के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 18 जून को 190 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। आपको भी नामी कंपनियों में नौकरी का मौका मिल सकता है। कांगड़ा आईटीआई में नामी दो कांनियों साक्षात्कार का आयोजन करने जा रही हैं।

विज्ञापन


इसमें 150 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। प्रोक्टर एडं गैबल 15 जून को 10 व्यावसायों के लगभग 70 पदों को भरेंगी। कैंपस साक्षात्कार में इलेक्ट्रेशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी एडं इएसएम, मशीनिष्ट, फिटर, एमएमवी, आर एडंएसी, टर्नर, बैल्डर और मेकेनिक पदों के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन


इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक व 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस कैंपस साक्षात्कार में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कोर्स पास करने वाले ही मान्य होंगे। इसमें जुलाई 2015 में पास होने वाले युवा भी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना रहेगा वेतनमान

jobs in himachal, recruitment on 190 posts.

चयनित उमीदवारों को कंपनी की ओर से 5700 रुपये अप्रेटशिप स्टाइफंड के अलावा 1500 रुपये और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। इसके अलावा एचपीएल जाबली 18 जून को कैपंस साक्षात्कार लेगी। इसमें 40 पद भरे जाने हैं। साक्षात्कार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

कंपनी के अधिकारी कमल भनोट ने बताया कि कंपनी इनको रेगुलर आधार पर रखेगी आईटी आई शाहपुर के प्रधानाचार्य ई एसके लखनपाल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की हांडा कार इंडिया लिमिटेड ने कैंपस इंटरव्यू में 128 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया है।

उद्योग लगाइए, सरकार देगी मदद

jobs in himachal, recruitment on 190 posts.

वहीं, यदि आप युवा हैं और अनुभवी हैं तो आप अपने क्षेत्र में कोई भी उद्योग स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री स्कीम के तहत सरकार सहायता करेगी। सिरमौर जिला उद्योग महाप्रंबधक जीएस चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्यम स्थापित करने के इच्छुक बेरोजगारों के साक्षात्कार 24 एवं 25 जून, 2015 प्रात: 11 बजे अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो तथा उद्यम स्थापित करने में पूर्णतया सक्षम हो। वह 20 जून तक अपने आवेदन जीएम डीआईसी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकते हैं। उन्होने बताया कि यह निशुल्क सुविधा है तथा अब इसके लिए शपथ पत्र देने तथा फार्म को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करने की भी आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार को अपने दो फोटो, आधार कार्ड, हिमाचली तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा सक्षिप्त परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उद्योग तथा सर्विस सेक्टर में उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है जिस पर 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान का भी प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक तथा महिलाओं को इस योजना में विशेष प्रावधान है। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वह प्रोजेक्ट का चयन करने से पूर्व उसे भली-भांति समझ लें ताकि बाद में उन्हें उद्यम संचालन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed