बस एक इंटरव्यू दीजिए और नौकरी पाइए, सैलरी भी दमदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। देश की नामी ऑटो मोबाइल कंपनी हीरो मोटर कॉर्प लिमिटेड नीमराना राजस्थान के लिए सिनर्जी कंसल्टेंट देहरादून द्वारा हिमाचल के आईटीआई ऊना में न्यू कैंपस पीर निगाह रोड में 19 नवंबर को सुबह 9 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंपस इंटरव्यू में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ऑटो मोबाइल, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इलैक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटर इत्यादि व्यवसायों में वर्ष 2015 व 2016 में आईटीआई पास आउट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। आईटीआई ऊना के प्रिंसिपल विशाल चौधरी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के दौरान लिखित परीक्षा ली जाएगी।
इसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा चयनित उम्मीदवारों को 11,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। विशाल चौधरी ने बताया कि प्रदेश के पात्र युवा इस कैंपस इंटरव्यू में निर्धारित तिथि व स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं।
यहां भी हो रही है 60 पदों पर भर्ती
वहीं, लिववेल लीवर हेल्थ केयर शिवालिक एवेन्यु फेज-2 नया नंगल जिला नंगल पंजाब ने सेल्स, सहायक प्रबंधक और प्रबंधक के 50-60 पद अधिसूचित किए हैं। इनके लिए साक्षात्कार 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, बीए, एमबीए या किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ सेल्स आधारित इनसेंटिव, टीए तथा रहने व खाने की सुविधा दी जाएगी।
चयनित होने पर उम्मीदवार को नंगल तथा होशियारपुर में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली के मूल प्रमाण-पत्रों व उनकी फोटो प्रतियों के 18 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने पर उम्मीदवार को किसी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।