फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, apply now.

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन

Tue, 04 Aug 2015 07:28 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, apply now.

नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हिमाचल में सैंकड़ों पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। देश की नामी कंपनी 8 अगस्त को कुल्लू स्कूल में युवाओं के साक्षात्कार लेगी। इसमें वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने विज्ञान संकाय में जमा दो 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। कंपनी ट्रेनी युवाओं की भर्ती करेगी। वेतन 10,833 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन


डा. रेड्डीज लेबोरेटरी लिमिटेड कंपनी टेकिभनकल ट्रेनी के 20 पद भरेगी। बद्दी स्थित कंपनी में युवाओं की भर्ती के लिए 8 अगस्त को सुबह नौ बजे ब्वाय स्कूल ढालपुर में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी हरि राम ने बताया कि चयनित युवाओं को प्रतिमाह 10,833 रुपये मानदेय दिया जाएगा। चयनित युवाओं को उच्च शिक्षा का भी प्रावधान होगा।
विज्ञापन


रियायती दर पर रहने व खाने की व्यवस्था भी कंपनी करेगी। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, सामान्य विज्ञान व अन्य क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा। युवा शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 पदों पर भर्ती

jobs in himachal, apply now.

आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए निजी कंपनी में रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। डाबर इंडिया कंपनी बिलासपुर में 13 अगस्त को रोजगार मेला लगाएगी। कंपनी 50 अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू लेगी। अभ्यर्थी के तमाम प्रमाण पत्रों की स्पॉट पर ही वेरिफिकेशन होगी। साक्षात्कार बिलासपुर जिला रोजगार कार्यालय में होंगे। इसमें 50 पद भरे जाएंगे।

वर्ष 2011-12 तथा 2013-14 में जिन अभ्यर्थियों ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन में अधिकृत आईटीआई संस्थानों से डिप्लोमा हासिल किया है। वे अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए। चयन होने पर 7500 रुपये के साथ पीएफ, पीएम, ईएसआई की सुविधा भी दी जाएगी। पुरुष आवेदक पात्र होंगे। जिला रोजगार अधिकारी प्यारे लाल ने इसकी पुष्टि की है।

पूर्व सैनिक आश्रितों को जेबीटी बनने का अवसर

jobs in himachal, apply now.

वहीं, चंबा में पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए जेबीटी बनने का सुनहरा अवसर है। प्रदेश शिक्षा विभाग ने छह जेबीटी पदों को पूर्व सैनिकों के आश्रितों से भरने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला चंबा सुरेंद्र पठानिया ने दी।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला चंबा उक्त वर्णित जेबीटी पदों को अनुबंध आधार पर नियुक्तियों के लिए पूर्व सैनिकों के आश्रित उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में 24 अगस्त को अपने पूर्ण वांछित दस्तावेजों सहित छंटनी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जेबीटी के लिए तीन पद सामान्य वर्ग, एक पद ओबीसी वर्ग, एक पद अनुसूचित जाति वर्ग तथा एक वर्ग अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

युवा स्वयंसेवी के लिए साक्षात्कार आठ को

jobs in himachal, apply now.

चंबा जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में युवा स्वयंसेवी का पद भरा जा रहा है, जिसके लिए आठ अगस्त को कार्यालय में साक्षात्कार लिया जाएगा। युवा स्वयंसेवी का कार्यकाल दो वर्ष तकके लिए होगा। दो वर्ष के पश्चात युवा स्वयंसेवी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

स्वयंसेवी के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो रखी गई है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित युवा स्वयंसेवी को तीन हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

पीटीए अध्यापक के लिए साक्षात्कार

jobs in himachal, apply now.

चंबा के राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में लोकल पीटीए के आधार पर चार सहायक प्राध्यापकों के पद भरे जाने हैं। जिनमें प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व वनस्पति विज्ञान के विषय शामिल है।

यह जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य मोहिंद्र चौधरी ने बताया कि चार अगस्त को यह साक्षात्कार होने तय हुए हैं। जिसमें नेट और सेट उर्त्तीण अभ्यार्थियों को प्राथकिमता दी जाएगी। इसके अलावा केवल उन्हीं उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो यूजीसी और सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा करते हैं।

हेल्पर पद के लिए इंटरव्यू
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक कंपनी 50 हेल्परों के पद भरेगी। कंपनी के अधिकारी 5 अगस्त को रोजगार कार्यालय कुल्लू में सुबह 10 बजे साक्षात्कार लेंगे। जिला रोजगार अधिकारी हरि राम ने बताया कि साक्षात्कार में 18 से 45 वर्ष आयु के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

उम्मीदवार कम से कम पांचवीं पास होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 5800 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवार को सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां व फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी। जिन युवाओं के नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे भी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed