जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 300 पदों पर भर्ती, रहें तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 300 पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है।
सूत्रों का कहना है कि प्रस्ताव को आने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में इस समय 300 से ज्यादा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की कमी चल रही है।
ग्रेजुएशन की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के इन पदों को भरने के लिए विभाग ने खाका भी तैयार कर लिया है।
अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे सभी पद
निदेशालय ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के इन पदों को भरने के लिए एक प्रस्ताव सरकार को भेजा है। सरकार स्तर पर इन पदों को भरने की मंजूरी भी मिल गई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव ले जाया जाएगा।
यहां से मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा।