फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs for youth in himachal.

बस एक इंटरव्यू और मिल जाएगी अच्छी नौकरी

Fri, 29 Aug 2014 06:46 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Jobs for youth in himachal.

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अच्छे अवसर मिलने जा रहे हैं। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एमएसएमई) भारत सरकार के माध्यम से सोलन के एक निजी होटल में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह रोजगार मेला 31 अगस्त को सोलन के सेंटारोजा होटल में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक संस्थान कालाअंब, पांवटा साहिब, बद्दी, सोलन और चंडीगढ़ के अधिकारी युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।
विज्ञापन


नाहन के यशवंत चौक स्थित हिमटेक कंप्यूटर एजूकेशन संस्थान के निदेशक प्रीतमपाल ठाकुर ने बताया कि रोजगार मेले में बेरोजगार युवा रजिस्ट्रेशन फार्म भर कर अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारियों को सौंप सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी मुफ्त बस सुविधा

Jobs for youth in himachal.

अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार 31 अगस्त को सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। रोजगार मेले में राज्य भर के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए सभी युवा जरूरी शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र साथ लाएं।

इनकी जांच के बाद साक्षात्कार का मौका दिया जाएगा। छात्रों को मेले तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए भी पर्याप्त सुविधा दी जा रही है। युवाओं को रोजगार मेला स्थल तक पहुंचाने एवं छोड़ने की सोलन बस अड्डा से निशुल्क सुविधा मिलेगी।

मेले में चयनित होने वाले युवाओं को वेतन, आवास संबंधी जानकारी भी मौके पर दी जाएगी। इसके अलावा बाकी जानकारी भी युवा संबंधित अधिकारियों से पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed