{"_id":"aa3fb54aec799b687f9c2cb637042023","slug":"jobs-for-women-and-girl-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों के लिए निकली नौकरियां, पढ़ें जरूर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों के लिए निकली नौकरियां, पढ़ें जरूर...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jun 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
कटिंग और टेलरिंग का हुनर रखने वाली युवतियां और महिलाएं नौकरी करने का सपना पूरा कर सकती हैं, बेशक उनके पास डिप्लोमा या अधिक पढ़ाई न हो। बस उनके पास कटिंग और टेलरिंग का पूरा ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
आईटीआई शाहपुर में निजी कंपनी द्वारा 19 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डिप्लोमा होल्डर, आईटीआई में अंतिम परीक्षा में अपीयर होने वाली छात्राओं के अलावा कटिंग व टेलरिंग के काम में निपुण आठवीं तक उत्तीर्ण युवतियां और कटिंग स्किल में निपुण महिलाएं भी कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
पंजाब के नवांशहर की एसईएल कंपनी कैंपस इंटरव्यू में 400 से ज्यादा को रोजगार प्रदान करेगी। चयनितों को पहले तीन माह ट्रेनी के आधार पर 6200 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल, हॉस्टल, मैस, सिक्योरिटी की सुविधा भी कंपनी द्वारा दी जाएगी। वहीं, महिला कर्मियाें को शॉपिंग करने के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
कंपनी में बेहतर कार्य करने पर पदोन्नति मिलेगी। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल और प्लेसमेंट अधिकारी बाबू राम ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में प्रशिक्षित युवतियों के साथ कटिंग और टेलरिंग जानने वाली महिलाएं और युवतियां भी नौकरी हासिल कर सकती हैं। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार अपने प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाएं।