{"_id":"c4c2f3e44dffe922dae14e2edef59162","slug":"jobs-for-10th-pass-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं पास के लिए नौकरी, मिलेगी अच्छी सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं पास के लिए नौकरी, मिलेगी अच्छी सैलरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए 27 अप्रैल से नौकरी के द्वार खुलने वाले हैं। सोलन की नामी कंपनी बड़सर, भोरंज और सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी। चयनित युवाओं को सात हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी वीपी राणा ने बताया कि 27 अप्रैल को बड़सर उप रोजगार कार्यालय, 28 को भोरंज और 29 अप्रैल को 10 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
मैसर्ज विप्रो इंटर प्राइजेस लिमिटेड, यूनिट-2, 87-ए, ईपीआईपी झारमांजरी बद्दी, जिला सोलन ट्रेनी वर्कमैन के 50 नियमित पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। संबंधित पदों के लिए इच्छुक पुरुष उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं/इंटरमीडिएट और आयु सीमा 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों को 7143 रुपये वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।