फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobless teachers in himachal threaten to end lives

बेरोजगार शिक्षकों ने सरकार को दी आत्महत्या करने की चेतावनी

Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jobless teachers in himachal threaten to end lives

बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश सरकार ने एसएमसी भर्ती बंद नहीं की और बैचवाइज व कमीशन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की तो बेरोजगार शारीरिक शिक्षक सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार और उनकी नीतियों का विरोध करेंगे। संघ के प्रेस महासचिव राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बेरोजगार शारीरिक शिक्षक को आत्महत्या करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन



संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरेड़ी में हुई। अध्यक्षता संगठन प्रेस सचिव राजेश शर्मा ने की। बैठक में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के साथ हो रही अनदेखी पर चर्चा की गई है। बैठक में बैकडोर एंट्री से की जा रही शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का संघ ने विरोध किया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि मात्र कमीशन और बैचवाइज भर्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से प्रदेश में हजारों शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उन पर प्रदेश सरकार कभी पीटीए तो कभी एसएमसी के माध्यम से भर्ती कर रही है। बैठक में कहा गया कि बैच वाइज और कमीशन पर मात्र 20 से 40 पद भर कर बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का मुंह बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की इन्हीं गलत नीतियों से आज स्कूलों में छात्रो ंकी संख्या कम हो रही है और लोग निजी विद्यालयों का रुख कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश भर से लगभग सौ बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया, जिसमें संगठन सचिव कश्मीर सिंह, संगठन प्रधान शशि पाल,


राजेश शर्मा, अनिल ठाकुर, पुरषोत्तम लाल, राज कुमार, विनोद कुमार, संजीव, सुरेंद्र, पवन, प्रदीप पठानिया, सतीश शर्मा, विनय कौशल, हेम राज, अशोक कुमार, संजय, राजीव, यशपाल, सुनील, सुनीता, संजय, दलीप, प्रेम सिंह, कृष्ण, भूप सिंह, कश्मीर सिंह, लक्की और सुमन कुमारी ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed