{"_id":"626d2b550aad6560f419167f","slug":"job-started-in-55-years-will-be-retired-after-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग भर्ती: 55 साल में लगी नौकरी, तीन साल बाद हो जाएंगे सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग भर्ती: 55 साल में लगी नौकरी, तीन साल बाद हो जाएंगे सेवानिवृत्त
Sun, 01 May 2022 11:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 01 May 2022 11:00 AM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने शुक्रवार को 60 ड्राइंग अध्यापकों की नियुक्ति जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों में की है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई सूची में देहरा तहसील से संबंध रखने वाले राकेश कुमार की नियुक्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोआ में हुई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विस्तार
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला कांगड़ा की ओर से जिले में शुक्रवार को आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापकों को अनुबंध आधार पर नियुक्ति दी गई है। इनमें से एक अध्यापक ऐसे हैं, जो मात्र एक साल ही नियमित तौर पर अपनी सेवाएं दे पाएंगे। दो वर्ष अनुबंध के तौर पर ही बीत जाएंगे। इसके अलावा पांच अध्यापक ऐसे हैं, जो चार वर्ष बाद सेवानिवृत्त होंगे। वहीं पांच ऐसे भी हैं, जो स्कूलों में मात्र पांच साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने शुक्रवार को 60 ड्राइंग अध्यापकों की नियुक्ति जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों में की है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई सूची में देहरा तहसील से संबंध रखने वाले राकेश कुमार की नियुक्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करोआ में हुई है। राकेश की जन्मतिथि 1967 की है। ऐसे में वह उम्र के उस पड़ाव पर अध्यापक बनने का अपना सपना पूरा करेंगे, जिस उम्र में सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद शुरू होने वाली नई पारी की योजनाएं बनाने में जुट जाता है। वहीं इसी सूची में चार ऐसे और ड्राइंग टीचरों को नियुक्ति दी गई है, जिनकी उम्र 54 वर्ष हो चुकी है। इसके अलावा पांच ऐसे शिक्षकों को भी तैनाती दी गई है, जो 53 साल के हो चुके हैं और स्कूलों में पांच साल तक ही सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन