{"_id":"5d8f97348ebc3e93d47d6dc1","slug":"job-shimla-news-sml3091662177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी के बैच वाइज भरे जाएंगे आठ पद, साक्षात्कार 14 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी के बैच वाइज भरे जाएंगे आठ पद, साक्षात्कार 14 अक्तूबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षक शिमला कार्यालय के तहत जेबीटी के दिव्यांग श्रेणी के आठ पदों को बैच वाइज भरा जाएगा। इसके लिए 14 अक्तूबर को डीसी कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। उपनिदेशक कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इन पदों के लिए पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार तय तिथि को सुबह ग्यारह बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें। इन पदों में शिमला के चार पद बैच वाइज भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के दो पद और अनुसूचित जाति का एक और ओबीसी वर्ग से एक पद भरा जाना है।
जेबीटी टेट पास से चार पद भरे जाने हैं। इनमें सामान्य वर्ग से दो अनुसूचित जाति से एक और ओबीसी वर्ग से एक पद भरा जाना है। यह आठ पद अनुबंध आधार पर शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों से भरे जाने हैं। साक्षात्कार के लिए दसवीं जमा दो का मूल प्रमाण पत्र, प्रदेश शिक्षा बोर्ड से जेबीटी टेट पास से भरे जाने वाले पदों के लिए उम्मीदवार को बोर्ड से जारी प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके साथ हिमाचली प्रमाणपत्र, संबंधित जाति, वर्ग प्रमाण पत्र और शारीरिक रूप से विकलांगता प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।