फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job of hundreds of teachers in danger due to deled

इस शर्त के कारण खतरे में पड़ गई है हिमाचल के सैकड़ों शिक्षकों की नौकरी

Thu, 30 Nov 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
job of hundreds of teachers in danger due to deled

डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन की शर्त से सैकड़ों शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। इस कोर्स को नहीं करने वाले शिक्षकों पर आगामी मार्च में गाज गिरना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन




हिमाचल के सैकड़ों अस्थायी शिक्षकों पर जमा दो में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने की शर्त भारी पड़ गई है। डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन के लिए जमा दो में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है, लेकिन सरकारी और निजी स्कूलों के कई शिक्षक इस शर्त को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


डीएलएड न करने वाले शिक्षकों की मार्च 2019 में नौकरी चली जाएगी। डीएलएड के लिए पंजीकरण करवाने की 30 नवंबर आखिरी तारीख है। वीरवार तक पंजीकरण न करवाने वालों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएलएड के लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम योग्यता को सूबे के कई सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जमा दो में 50 फीसदी अंक न होने पर सैकड़ों शिक्षकों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है।

स्कूलों में नहीं पढ़ा पाएंगे शिक्षक

job of hundreds of teachers in danger due to deled

30 नवंबर तक पंजीकरण नहीं करवाने वाले शिक्षक मार्च 2019 से स्कूलों में पढ़ा नहीं पाएंगे। प्राइमरी कक्षाएं पढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) करना अनिवार्य किया है।

31 मार्च, 2019 के बाद सरकारी और निजी स्कूलों में डीएलएड किए बिना कोई भी शिक्षक प्राथमिक कक्षाओं को नहीं पढ़ा सकेगा। केंद्र सरकार ने डीएलएड के प्रति शिक्षकों को जागरूक करने के लिए बीते कई माह से मुहिम चलाई है।

इसके परिणामस्वरूप प्रदेश से 10072 अप्रशिक्षित शिक्षकों ने डीएलएड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। डीएलएड के लिए स्कूल प्रिंसिपलों की वेरिफिकेशन जरूरी है।

उधर, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनमोहन शर्मा का कहना है कि डीएलएड के लिए 50 फीसदी के अंकों की शर्त पूरा न करने वाले शिक्षकों की प्रोविजन एडमिशन की जाएगी।

शिक्षकों को मार्च 2019 से पहले अंक बढ़ाने का मौका दिया जाएगा। जो शिक्षक 2019 तक भी निर्धारित अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उनकी नौकरी पर संकट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed