फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA IT Post Code 939 Bharti HPSSC Hamirpur cancel candidature of ten candidates

JOA IT Bharti: अब 10 और अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द, HPSSC ने की कार्रवाई

Sun, 29 May 2022 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 May 2022 12:18 PM IST
सार

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक स्टेटस रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट में 10 अभ्यर्थियों को नकल मामले में संलिप्त पाया गया है। इन सभी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
JOA IT Post Code 939 Bharti HPSSC Hamirpur cancel candidature of ten candidates
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती गड़बड़ी मामले में मंडी पुलिस ने प्रारंभिक स्टेटस रिपोर्ट प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में पुलिस ने 10 और अभ्यर्थियों के नाम आयोग को बताए हैं, जिनकी भूमिका लिखित परीक्षा के दौरान संदिग्ध रही है। आयोग ने रिपोर्ट के आधार पर इन 10 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। उम्मीदवारी रद्द होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब 12 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


आयोग ने इससे पूर्व मंडी जिला के सुंदरनगर और ऊना जिला के परीक्षा केंद्रों में नकल करने वाले दो अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जेओए भर्ती मामले में आगामी क्या कार्रवाई करनी है, इस पर आयोग ने मंथन शुरू कर दिया है। दरअसल, पोस्ट कोड 939 के तहत जेओए के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


बीते 24 अप्रैल को इन पदों को भरने के लिए प्रदेश भर में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन मंडी जिला के सुंदरनगर और ऊना में एक परीक्षा केंद्र में नकल के मामले सामने आए थे। निजी संस्थान के स्टाफ पर पेपर लीक करने का आरोप भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते माह आयोग ने पुलिस अधीक्षक मंडी से इस भर्ती मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक स्टेटस रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट में 10 अभ्यर्थियों को नकल मामले में संलिप्त पाया गया है। इन सभी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। अब आगामी कार्रवाई पर आयोग की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed