फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jispa darcha opened for tourists in lahaul spiti himachal pradesh

लाहौल-स्पीति: तीन महीने बाद सैलानियों के लिए खुला जिस्पा-दारचा, फोर बाई फोर वाहन की शर्त अनिवार्य

Thu, 17 Feb 2022 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Feb 2022 05:21 PM IST
सार

मनाली से  केलांग और दारचा की तरफ फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। एसडीएम केलांग एवं जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया नागटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
jispa darcha opened for tourists in lahaul spiti himachal pradesh
लाहौल की तोद घाटी। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

लाहौल घाटी के पर्यटन स्थल जिस्पा और दारचा को करीब तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पर्यटक बिना होम स्टे-होटल बुकिंग के भी घाटी में आ सकेंगे। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पार्किंग की व्यवस्था होने तक फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों को ही आने की अनुमति होगी। जिला प्रशासन अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप बर्फ हटाकर पार्किंग की व्यवस्था बनाने में जुटा है।

विज्ञापन


मनाली से  केलांग और दारचा की तरफ फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। एसडीएम केलांग एवं जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया नागटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। बर्फबारी के कारण दिसंबर 2021 से पर्यटकों के लाहौल आने पर रोक लगाई गई थी। सड़कों पर फिसलन के अंदेशे के चलते सैलानियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया था।
विज्ञापन


अब मौसम खुलने और सड़कों पर बर्फ पिघलने से लाहौल-स्पीति प्रशासन ने करीब तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए घाटी को खोल दिया है। पहले लाहौल आने के लिए फोर बाई फोर वाहनों के साथ होम स्टे और होटल बुकिंग की शर्त अनिवार्य थी, लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है। केलांग, जिस्पा और दारचा तक आने के लिए फोर बाई फोर वाहनों की शर्त जारी है। सैलानियों के लिए लाहौल को खोल देने से पर्यटक धीरे-धीरे घाटी का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed