{"_id":"63444713d0a63c29745f1136","slug":"jeep-fell-into-the-shyso-khad-of-spilo-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur: स्पीलो के श्यासो खड्ड में गिरी जीप, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur: स्पीलो के श्यासो खड्ड में गिरी जीप, दो लोगों की मौत
Mon, 10 Oct 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Oct 2022 09:55 PM IST
सार
किन्नौर जिले के एनएच-5 स्पीलो के पास सेब से लदी जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्यों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
खड्ड में गिरी जीप, दो लोगों की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के एनएच-5 स्पीलो के पास सेब से लदी जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्यों को गंभीर चोटें आई हैं। स्पीलो में प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 12:30 बजे एनएच-5 पर सेब लेकर जीप ताबो से रामपुर की ओ आ रही थी। वाहन में चार लोग सवार थे। इसी बीच स्पीलो में जीप अनियंत्रित होकर श्यासो खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान लोबसंग (83) पुत्र दोर्जे निवासी सिद्धपुर धर्मशाला कांगड़ा और कलजांग पलदेन (48) पुत्र डोलमा निवासी सराहा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घायलों में चालक थुपतन (40) पुत्र दार्जे दंटूप गांव डाकघर चांगो उपतहसील हंगरंग और चेतन जांग्मों (64) पुत्र सोनम छेरिंग निवासी ताबो शामिल हैं। घायलों का रिकांगपिओ अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किनौर विवेक चहल कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन