{"_id":"7827321c2e5806a798fec1d728bd3d7e","slug":"jeep-accident-at-kullu-thirthan-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थन नदी में गिरी जीप; 5 घायल, बच्ची लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थन नदी में गिरी जीप; 5 घायल, बच्ची लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू बंजार की तीर्थन नदी में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गई। हादसे में एक आठ दिन की बच्ची लापता हो गई है, जबकि जीप में सवार अन्य पांच लोग गंभीर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बंजार पुलिस ने मामला दर्जकर लापता बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को बंजार से शरची जा रही एक पिकअप जीप बंजार-बठाहड़ सड़क पर नगलाड़ी के पास अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। वाहन में एक आठ दिन की बच्ची समेत छह लोग सवार थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात के वक्त हुए इस सड़क हादसे में जहां आठ दिन की अश्वनी नाम की बच्ची लापता हो गई हैं, वहीं अनीता देवी (28) पत्नी उत्तम राम गांव शरची, केवला देवी (22) पत्नी हरनाम सिंह गांव शरची, आलम चंद (55) पुत्र मनसा राम गांव चनालड़ी, दिलवरू देवी (50) पत्नी आलम चंद गांव चनालड़ी तथा संगीता देवी (48) पत्नी नारदसुख गांव शरची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी गंभीर घायलों को नदी से सड़क तक पहुंचा कर उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
चिकित्सकों के मुताबिक हादसे में सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। संजय शर्मा ने कहा कि हादसे में लापता आठ दिन की बच्ची की पुलिस तीर्थन नदी में तलाश कर रही है।