फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JEE Mains result 2023 session 1 declared by NTA, The meritorious students of Himachal also performed brilliant

JEE Main Result: जेईई मेन में छाए हिमाचल के मेधावी, शिमला के अर्णव ने हासिल किए 99.62 परसेंटाइल

Tue, 07 Feb 2023 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 09:49 PM IST
सार

इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (BE, BTech) का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
JEE Mains result 2023 session 1 declared by NTA, The meritorious students of Himachal also performed brilliant
अर्णव सिंघल व तनिष्क शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (BE, BTech) का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन में हिमाचल के मेधावियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। शिमला के अर्णव सिंघल ने 99.62 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं, हमीरपुर के तनिष्क शर्मा ने 99.0 3 परसेंटाइल हासिल किए हैं। 

विज्ञापन


इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई के लिए कर अर्णव ने जेईई मेन्स में प्राप्त किए 99.62 परसेंटाइल
राजधानी शिमला के अर्नव सिंघल ने एनटीए की ओर से करवाई गई जेईई मेन्स में 99.62 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। अर्णव की इस उपलब्धि ने शहर का नाम रोशन हुआ है। अर्णव के पिता पंकज सिंघल और माता नीतू ने बेटे की इस उपलब्ध पर खुशी जताई है। माता पिता ने बताया कि अर्णव ने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। कोचिंग लेकर अपने स्तर पर समय को बांट कर हर विषय की पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की। अर्णव ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर, इंटरनेट का पढ़ाई के लिए उपयोग किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करना जरूरी है। 
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं तनिष्क
 जिला हमीरपुर के तनिष्क शर्मा ने जेईई (मेन) की परीक्षा में 99.03 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। परीक्षा के साथ उन्होंने एनआईटी में भी अपना स्थान पक्का किया है और जेईई (एडवांस्ड) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। तनिष्क आठवीं कक्षा से ही जेईई (मेन) की तैयारी कर रहे हैं। तनिष्क अप्रैल 2023 में होने वाली परीक्षा में और बेहतर अंक लेने की अपेक्षा कर रहा है। तनिष्क ने कहा कि वह आठवीं कक्षा से ही जेईई (मेन) की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह नौ घंटे पढ़ाई करते हैं। भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता, दादा -दादी व निजी कोचिंग संस्थान को दिया है। तनिष्क के माता-पिता निजी कोचिंग संस्थान में शिक्षक हैं। तनिष्क की माता सुमिता शर्मा, पिता मुनीष शर्मा ने कहा कि उनके बेटे ने उनका नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला शहर के होनहारों ने बनाया दबदबा 
परीक्षा में शिमला शहर के होनहारों ने दबदबा बनाया। कनिष्क ने 98.12, यशवर्धन खागटा ने 98, अनाया सिंह ने 97, प्रणव ने 96.61, शगुन चौहान ने 96, सानिध्य जमवाल ने 95.58, युवराज शर्मा ने 95.09, आरूजा शर्मा ने 94.14, वंशिका शर्मा ने 94.06, गौरिका शर्मा ने 93.4, सिद्धार्थ पठानिया और रमित ने 93 परसेंटाइल हासिल किए हैं। विनीता राणा ने 91.7, रिधिमा कपिला ने 91.33, इनाया आजमी ने 91.1, मैत्री भारद्वाज ने 91.07, देवांग ने 91, नवीन कुमार व नितिन ने 90, ओजस मेहता ने 89.1, कुशाग्र ने 88.96, प्रियल शर्मा ने 88.88, आर्षित वर्मा ने 88.38, कशिश ठाकुर ने 88.1, अभिषेक कौशल ने 87.5 परसेंटाइल पाए हैं।  प्रज्जवल ने लिए 98.9 परसेंटाइल, पलक ने 97.8, राघव ने 94.83, गगन ने 93.4, एकजोत सिंह ने 90.83, जय प्रकाश ने 87.57 परसेंटाइल, अर्पण ने 85.8, आर्यन ने 84 परसेंटाइल के साथ परीक्षा पास की है। इसी तरह सौरेन 96.6, छात्रा अनिका 84.7, दिव्यांशु 82.3, गुनसेठ 81, सुजल 80.1, कार्तिक 80, मृदुल 71.1 और प्रगति नेगी ने 66.6 परसेंटाइाल प्राप्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed