फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JEE MAIN 2015 Application forms available apply now

जेईई के लिए अप्लाई करते वक्त मददगार होंगे ये टिप्स

Thu, 06 Nov 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला/ देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला/ देहरादून Updated Thu, 06 Nov 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
JEE MAIN 2015 Application forms available apply now

देश के 30 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), 12 इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी), 16 केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों समेत विभिन्न तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेंस (ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन मेन्द्घस परीक्षा 2015 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जेईई मेंस की वेबसाइट पर भी आवेदन किया जा सकेगा। सबसे पहले अभ्यर्थी को एप्लीकेशन फार्म भरना होगा। इसके बाद फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद परीक्षा शुल्क ऑनलाइन देनी होगी। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी आईडी और पासवर्ड से पूरा आवेदन पत्र देख सकते हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन होती है। अभ्यर्थी किसी भी मोड में परीक्षा दे सकता है। अभ्यर्थी 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 अक्तूबर 1990 या इसके बाद होनी चाहिए। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 अक्तूबर 1985 या बाद होनी चाहिए। एक अभ्यर्थी केवल तीन बार इस परीक्षा में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहीं परीक्षा की तिथियां

JEE MAIN 2015 Application forms available apply now

पेपर 1(बीई/बीटेक) : 4 अप्रैल 2015, सुबह 9:30 से 12:30 बजे
पेपर 2(बीआर्क/बी प्लानिंग) : 4 अप्रैल 2015, दोपहर 2 बजे से पांच बजे
ऑनलाइन परीक्षा (केवल बीई/बीटेक के लिए) : 10 अप्रैल 2015 व 11 अप्रैल 2015

जेईई एडवांस के लिए भी अहम
सीबीएसई हर साल जेईई मेंस परीक्षा करवाता है। इसमें रैंक पाने वाले शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस के लिए चुना जाता है। एडवांस परीक्षा आईआईटी में दाखिले के लिए कराई जाएगी है। इसका नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका है।

ये रहा आवेदन शुल्क

JEE MAIN 2015 Application forms available apply now

पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 रुपए, महिला अभ्यर्थियों को 500 रुपए देने होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए पुरुष अभ्यर्थी को 1800 और महिला को 900 रुपए शुल्क देना होगा।

एससी-एसटी वर्ग में केवल एक पेपर में दोनों के लिए 500 रुपए और दोनों पेपर में दोनों को 900 रुपए देने होंगे। ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य और ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों को 500 रुपए, महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपए देने होंगे, जबकि एससी-एसटी में दोनों को 250 रुपए देने होंगे।
यहां करें आवेदन: www.jeemain.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed