फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JEE Advanced Result: Promising Shimla students want admission in reputed IITs like Mumbai, Delhi

JEE Advanced Result: मुंबई, दिल्ली जैसे नामी आईआईटी संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं शिमला के होनहार

Tue, 13 Sep 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 05:00 AM IST
सार

शहर के जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई विद्यार्थियों को पहली पसंद कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग इसलिए है कि उन्हें देश की नामी और पुराने मुंबई, चेन्नई, रुड़की, दिल्ली, खड़गपुर, गुवाहाटी, कानपुर जैसे आईटीआई की जगह अन्य नए संस्थानों में प्रवेश मिल पाएगा। 

विज्ञापन
JEE Advanced Result: Promising Shimla students want admission in reputed IITs like Mumbai, Delhi
जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई पास करने वाले होनहार। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने वाले हर विद्यार्थी का सपना मुंबई, दिल्ली जैसे पुराने नामी आईआईटी में प्रवेश पाने का है। हालांकि, प्राप्त किए अंकों ओर नामी आईआईटी में मेरिट अधिक रहने के चलते इन्हें सीट मिलना मुश्किल होगा। शहर के जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई विद्यार्थियों को पहली पसंद कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग इसलिए है कि उन्हें देश की नामी और पुराने मुंबई, चेन्नई, रुड़की, दिल्ली, खड़गपुर, गुवाहाटी, कानपुर जैसे आईटीआई की जगह अन्य नए संस्थानों में प्रवेश मिल पाएगा। विद्यार्थियों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस में प्रवेश की रहती है। इसके बाद कंप्यूटर साइंस फाइव ईयर, मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रिॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल की पसंद रखते हैं। 20 तक क्वालिफाई हुए विद्यार्थी अपनी ब्रांच और और संस्थान की पसंद देंगे।

विज्ञापन


22 को पहली लिस्ट जारी होगी।  पुराने आईटीआई में छात्रों को ब्रांच बदलने पर ही प्रवेश लेने की इच्छा पूरी हो सकेगी। परीक्षा क्वालीफाई करने वाले कुछ विद्यार्थियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उन्हें पुराने और प्रतिष्ठित आईआईटी में ही प्रवेश मिले। इसमें चाहे उन्हें अपनी ब्रांच ही बदलनी पड़े। जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया में 1,134वां रैंक पाने वाले शिमला के छात्र कार्तिक का कहना है कि नामी सात आईआईटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलता पाने की इच्छा है। पहली पसंद कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग है। 2,583वां रैंक पाने वाली वाणी पराशर का कहना है कि वह टॉप-7 आईआईटी में ही प्रवेश पाने के लिए प्रयास कर रही हैं, कंप्यूटर साइंस इंजनियरिंग में प्रवेश लेंगी। 
विज्ञापन


टॉप सात आईआईटी में इन्होंने पाया है शिमला से प्रवेश 
पवन मोहन डोगरा, पर्व सूद, अभियुदय चौहान, मृणाल राणा, रोहित गर्गा, अभिलक्ष माहेश्वरी, आर्यन वर्मा, उदिश नेगी, रोहन गुप्ता, सार्थक दीवान जैसे कई छात्रों ने देश के नामी आईआईटी में प्रवेश पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद इसफारुल हक आईआईटी चेन्नई में चाहते हैं प्रवेश 
राजधानी शिमला से पढ़े और जेईई एडवांस्ड में 149वां रैंक पाने वाले मोहम्मद इसफारुल हक आईआईटी चेन्नई में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश पाने को लेकर आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि रैंक के अनुसार उनका प्रवेश हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed