फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JCB machines connected with global positioning system in Una Himachal Pradesh

ऊना जिले में तीन दिन में जीपीएस से जोड़ी जाएंगी सभी जेसीबी मशीनें

Thu, 05 Aug 2021 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Aug 2021 06:22 PM IST
सार

एनजीटी की ओर से खनन रोकने को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एनजीटी के दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले विभागों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
JCB machines connected with global positioning system in Una Himachal Pradesh
राष्ट्रीय हरित अधिकरण - फोटो : PTI

विस्तार

ऊना जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सभी जेसीबी मशीनों में जीपीएस लगाए जाएंगे। इसके अलावा मॉडिफाइड ट्रक और टिपरों पर भी पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए परिवहन विभाग को एसपी ने निर्देश दिए हैं। विभाग को तीन दिन में जिले की सभी जेसीबी मशीनों को जीपीएस से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। अवैध खनन रोकने को लेकर लीज धारकों को भी खनन करने के लिए दी गई भूमि चिह्नित करने के लिए पिलर लगाने होंगे।

विज्ञापन


एनजीटी की ओर से खनन रोकने को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एनजीटी के दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले विभागों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी खनन सामग्री ले जाने को लेकर रोड चिह्नित करेंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से तय रूट मैप के अनुसार ही वाहनों में खनन सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने वीरवार को एसपी कार्यालय में खनन अधिनियम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक की। इसमें डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह, जिला खनन अधिकारी नीरज कांत, अशोक कुमार अधीक्षक आरटीओ कार्यालय ऊना, राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग से अरविंद कुमार, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान व एचएस ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बैठक में एनजीटी व पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के बारे में विभागों के अधिकारियों को बताया गया। सभी अधिकारियों को हिदायत दी गई कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यदि कोई भी विभाग अपने अधिकार क्षेत्र में खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed