फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JBT trainees now will not be able to do mutual transfers

सैकड़ों जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए बुरी खबर, पढ़ें..

Wed, 27 Aug 2014 06:23 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
JBT trainees now will not be able to do mutual transfers

शिक्षा विभाग के आदेशों ने जेबीटी प्रशिक्षुओं को उनके घरेलू शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लेने के सपने को चकनाचूर कर दिया है। जेबीटी के नए शैक्षणिक सत्र में जेबीटी प्रशिक्षु म्यूचल ट्रांसफर नहीं करवा सकेंगे।

विज्ञापन


इससे अब काउंसलिंग में दिए गए शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में ही प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। इस बाबत शिक्षा विभाग ने बाकायदा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों को लिखित में आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के इन आदेशों ने हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों प्रशिक्षुओं को झटका दिया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व जेबीटी काउंसलिंग के बाद घरेलू शिक्षण संस्थान की तलाश में प्रशिक्षु म्यूचल ट्रांसफर करवाते थे। इससे दो प्रशिक्षुओं की आपसी समझ से उन्हें घर के नजदीक शिक्षण संस्थान मिल जाता था। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग में लिखित आदेश जारी कर इस पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंच रहे दर्जनों आवेदन

JBT trainees now will not be able to do mutual transfers

जेबीटी का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही म्यूचल ट्रांसफर के लिए प्रधानाचार्य कार्यालय में दर्जनों आवेदन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड में चल रही काउंसलिंग में भी प्रशिक्षु म्यूचल ट्रांसफर के लिए एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं।
 
मगर विभाग के ताजा निर्देशों के बाद इनकी उम्मीदों को करारा झटका लगा है। कुछेक प्रशिक्षुओं ने इसका विरोध भी किया है। डाइट धर्मशाला के प्रिंसिपल सतीश धीमान का कहना है कि जेबीटी के नए सत्र में म्यूचल ट्रांसफर के लिए आवेदन पत्र आ रहे हैं।

लेकिन शिक्षा विभाग ने इस पर रोक लगाई है। इसके चलते उन्हें अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed