फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT trainee protest in himachal pradesh

हिमाचल: नाराज जेबीटी प्रशिक्षुओं ने प्रदेश भर में किया कक्षाओं का बहिष्कार

Sat, 27 Nov 2021 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Nov 2021 08:32 PM IST
सार

जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ और संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने आक्रोश रैलियां निकालीं। प्रदेश के सभी 12 सरकारी जेबीटी प्रशिक्षण संस्थानों सहित कई निजी संस्थानों में विरोध स्वरूप कक्षाओं का बहिष्कार किया गया।

विज्ञापन
JBT trainee protest in himachal pradesh
शिमला में प्रदर्शन करते जेबीटी प्रशिक्षु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को भी पात्र बनाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने प्रदेश भर में कक्षाओं का बहिष्कार किया। फैसले को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशिक्षकों ने सरकार से हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारा साथ नहीं दिया तो राज्य सचिवालय और विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ और संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने आक्रोश रैलियां निकालीं। प्रदेश के सभी 12 सरकारी जेबीटी प्रशिक्षण संस्थानों सहित कई निजी संस्थानों में विरोध स्वरूप कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। जेबीटी प्रशिक्षुओं का कहना है कि यदि पहली से पांचवीं कक्षा तक की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए बीएड डिग्री धारक भी योग्य हैं तो प्रदेश में डाइट में जेबीटी प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग क्यों दी जा रही है।
विज्ञापन


यदि बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक कक्षाओं में भर्ती करना है तो प्रदेश के सभी डाइट को बंद कर देना चाहिए। सोलन में प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। प्रशिक्षुओं ने कहा कि सरकार को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत ही जेबीटी भर्ती करनी चाहिए। हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के  लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला के डाइट के बाहर भी प्रशिक्षुओं ने हल्ला बोला। प्रशिक्षुओं का कहना है कि जब तक सरकार मांगें पूरा नहीं करेगी, तब तक कोई भी प्रशिक्षु कक्षाएं नहीं लगाएगा। वार्षिक परीक्षाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed