फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT TGT teachers recruitment for 2125 posts in himachal pradesh

जेबीटी-टीजीटी के 2125 पदों पर भी नहीं होगी भर्ती, आदेश जारी

Sun, 23 Feb 2020 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Feb 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
JBT TGT teachers recruitment for 2125 posts in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

जेबीटी के 1225 और टीजीटी के 900 पदों पर भी एसएमसी की जगह फिलहाल भर्ती नहीं होगी। शनिवार सुबह प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी के 1225 और टीजीटी के 900 पदों पर भर्ती का जिला अधिकारियों को पत्र जारी किया। जबकि दोपहर बाद शिक्षा मंत्री ने एसएमसी मामले पर कोर्ट का फैसला आने तक भर्ती को रोकने के आदेश दे दिए। जेबीटी और टीजीटी भर्ती को लेकर जारी हुए पत्र में भी निदेशालय ने एसएमसी की जगह भर्ती करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


एसएमसी शिक्षकों के पदों को छोड़कर अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। बीएड करने वालों को जेबीटी भर्ती में प्राथमिकता नहीं मिलेगी। पुराने नियम ही इस भर्ती पर लागू रहेंगे। जेबीटी-टीजीटी के 50-50 फीसदी पद बैचवाइज और सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। जेबीटी भर्ती के तहत बिलासपुर में 87, चंबा में 138, हमीरपुर में 42, कांगड़ा में 268, कुल्लू में 68, लाहौल स्पीति में 16, मंडी में 102, शिमला में 120, सिरमौर में 164, सोलन में 120 और ऊना में 100 पद जेबीटी के भरे जाने हैं।

विज्ञापन

उधर, इक्वीलेंस कमेटी की रिपोर्ट आने से पहले ही शिक्षा विभाग ने टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया भी आरएंडपी नियमों के तहत करने का फैसला ले लिया है। इसके चलते रूसा के तहत गलत सब्जेक्ट कंबिनेशन लेने वाले विद्यार्थियों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। टीजीटी के आरएंडपी नियमों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया चलेगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एसएमसी के 1600 पदों को पहली बार रिक्त मानते हुए इनकी जगह भर्ती करने की सरकार ने मंजूरी दी है। इन आदेशों के तहत ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब एसएमसी की जगह फिलहाल भर्ती नहीं की जाएगी। शेष पदों को भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed