फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT, TGT and Shastri teachers will be temporarily recruited in remote and far flung areas

Himachal: दुर्गम, दूरदराज के क्षेत्रों में अस्थायी जेबीटी, टीजीटी और शास्त्री शिक्षक भर्ती करने का प्रस्ताव

Thu, 27 Apr 2023 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर 3,104 जेबीटी, टीजीटी, कला व शास्त्री शिक्षक भर्ती होंगे। दसवीं, बारहवीं कक्षा सहित बीएड और डीएलएड के अंकों के आधार पर इन शिक्षकों का चयन होगा। 

विज्ञापन
JBT, TGT and Shastri teachers will be temporarily recruited in remote and far flung areas
हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर 3,104 जेबीटी, टीजीटी, कला व शास्त्री शिक्षक भर्ती करने का प्रस्ताव है। दसवीं, बारहवीं कक्षा सहित बीएड और डीएलएड के अंकों के आधार पर इन शिक्षकों का चयन होगा। अस्थायी शिक्षकों की भर्ती के लिए टेट पास होना जरूरी रखा गया है। शिक्षकों के जिला कैडर के पदों की भर्ती शिक्षा उपनिदेशक और राज्य कैडर के पदों की भर्ती निदेशक करेंगे। शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों को भी अस्थायी शिक्षकों को पदभार सौंपने से पहले आवश्यक दस्तावेज जांचने के लिए कहा गया है। अगर किसी संस्थान में अपात्र को पदभार सौंपा गया तो ऐसे शिक्षण संस्थान प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को अब कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट मंजूरी के बाद ही आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नगर निगम शिमला के चुनाव के बाद कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार इन भर्तियों को लेकर उपनिदेशक और निदेशक समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करेंगे। आवेदन करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों को जांचने के बाद शिक्षकों का अस्थायी तौर पर चयन किया जाएगा। प्रस्ताव में शिक्षकों के चयन के लिए अंकों का निर्धारण भी कर दिया है। वेतन तय करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने सरकार को नियमित और अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों को दी जाने वाली राशि की जानकारी दी है। कैबिनेट बैठक में इस बाबत अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन


भर्तियों के लिए यह होगा अंक निर्धारण
शैक्षणिक योग्यता      पीजीटी   टीजीटी शास्त्री   कला शिक्षक      जेबीटी
दसवीं कक्षा              ---             20                  20                  30
बारहवीं कक्षा            10            30                  30                  35
बीएड-डीएलएड        20            25                   25                  35
टेट                          35            25                   25                  ---
पोस्ट ग्रेजुएशन          35            ---                    ---                 ---

इन पदों पर होंगी भर्तियां
टीजीटी आर्ट्स     532
टीजीटी नॉन मेडिकल 389
टीजीटी मेडिकल   216
शास्त्री             247
कला शिक्षक        143
जेबीटी             1,577

गुरुवार को नहीं होगी कैबिनेट सब कमेटी की बैठक
कैबिनेट सब कमेटी की बैठक वीरवार को नहीं होगी। कमेटी के अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 27 अप्रैल को दोबारा बैठक बुलाने की बात कही थी, लेकिन निगम चुनाव की व्यस्तता के चलते बैठक आगामी आदेशों तक टाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूरी से पहले ही वायरल हो गया प्रस्ताव
कैबिनेट सब कमेटी की मंजूरी से पहले ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय का भर्ती प्रस्ताव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे शिक्षा सचिव को भेजा गया प्रस्ताव फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों में अपलोड हो गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों में दिन भर इस मामले को लेकर हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed