फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT teacher suspended for beating student in school mandi himachal

JBT Teacher Suspended: स्कूल में विद्यार्थी को पीटने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित, चार्जशीट भी फाइल

Mon, 11 Jul 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jul 2022 06:19 PM IST
सार

जिला चंबा के एक स्कूल में विद्यार्थी की पिटाई करने के मामले में जेबीटी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी गई है।

विज्ञापन
JBT teacher suspended for beating student in school mandi himachal
शिक्षक निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के एक स्कूल में विद्यार्थी की पिटाई करने के मामले में जेबीटी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी गई है। विभाग अब शिक्षक को पेनल्टी लगाएगा। आरोपी शिक्षक की इंक्रीमेंट भी रोकी जा सकती है। करीब तीन सप्ताह पुराना यह मामला शिक्षा खंड बनीखेत के एक प्राइमरी स्कूल से जुड़ा है। दरअसल, चाइल्ड लाइन को शिकायत मिली थी कि प्राथमिक पाठशाला में पढ़ रहे एक विद्यार्थी की जेबीटी शिक्षक ने पिटाई की है।

विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड लाइन ने शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की। विभाग ने जांच के बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनीखेत निर्धारित किया है। स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों की पिटाई नहीं कर सकते हैं। बहरहाल, मामला स्कूली विद्यार्थी से जुड़ा होने के कारण चाइल्ड लाइन ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उधर, कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुधीर सहगल ने बताया कि बीते दिनों यह मामला सामने आया था। शिक्षक को सस्पेंड करने के बाद चार्जशीट फाइल कर दी गई है। आगामी जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed