{"_id":"62cc1bb44f5910774f23fd0d","slug":"jbt-teacher-suspended-for-beating-student-in-school-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"JBT Teacher Suspended: स्कूल में विद्यार्थी को पीटने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित, चार्जशीट भी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JBT Teacher Suspended: स्कूल में विद्यार्थी को पीटने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित, चार्जशीट भी फाइल
Mon, 11 Jul 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:19 PM IST
सार
जिला चंबा के एक स्कूल में विद्यार्थी की पिटाई करने के मामले में जेबीटी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के एक स्कूल में विद्यार्थी की पिटाई करने के मामले में जेबीटी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी गई है। विभाग अब शिक्षक को पेनल्टी लगाएगा। आरोपी शिक्षक की इंक्रीमेंट भी रोकी जा सकती है। करीब तीन सप्ताह पुराना यह मामला शिक्षा खंड बनीखेत के एक प्राइमरी स्कूल से जुड़ा है। दरअसल, चाइल्ड लाइन को शिकायत मिली थी कि प्राथमिक पाठशाला में पढ़ रहे एक विद्यार्थी की जेबीटी शिक्षक ने पिटाई की है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड लाइन ने शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की। विभाग ने जांच के बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बनीखेत निर्धारित किया है। स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों की पिटाई नहीं कर सकते हैं। बहरहाल, मामला स्कूली विद्यार्थी से जुड़ा होने के कारण चाइल्ड लाइन ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उधर, कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुधीर सहगल ने बताया कि बीते दिनों यह मामला सामने आया था। शिक्षक को सस्पेंड करने के बाद चार्जशीट फाइल कर दी गई है। आगामी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन