फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT Recruitment: Himachal Staff Selection Commission has asked for documents from the candidates

जेबीटी भर्ती: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से मांगे दस्तावेज

Mon, 07 Mar 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Mar 2022 08:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जेबीटी भर्ती मामले में अभी तक प्रदेश उच्च न्यायालय से फैसला नहीं आया है, लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देश पर भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से उनके अनिवार्य दस्तावेजों की प्रतियां मांगी गई हैं। भर्ती परिणाम न्यायालय के आदेशों के बाद ही घोषित होगा।
 

विज्ञापन
JBT Recruitment: Himachal Staff Selection Commission has asked for documents from the candidates
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले चार साल से लंबित पड़ी पोस्ट कोड 721 जेबीटी भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। आयोग ने 3236 अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा है। इसमें ऑनलाइन भर्ती आवेदन प्रपत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण 12वीं कक्षा के प्रमाणपत्र, जेबीटी अथवा डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन, अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की प्रतियां और आरक्षित पदों के लिए एससी, एससटी, ओबीसी और दिव्यांगता का प्रमाण पत्र की प्रतियां जमा करवानी होंगी। अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर 22 मार्च 2022 तक डाक के माध्यम से दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होंगे।

विज्ञापन


 हालांकि परीक्षा का अंतिम परिणाम न्यायालय के आदेशों के बाद भी घोषित होगा। आयोग ने दिसंबर 2018 को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी अध्यापकों के 617 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए प्रदेश भर से करीब 42 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसके बाद 12 मई 2019 को लिखित परीक्षा ली। लिखित परीक्षा में करीब 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए, लेकिन बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के न्यायालय में चले जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लग गया। उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जेबीटी भर्ती मामले में अभी तक प्रदेश उच्च न्यायालय से फैसला नहीं आया है, लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देश पर भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से उनके अनिवार्य दस्तावेजों की प्रतियां मांगी गई हैं। भर्ती परिणाम न्यायालय के आदेशों के बाद ही घोषित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed