फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JBT recruitment for 700 posts in Himachal Pradesh

हो जाइए तैयार, जेबीटी के 700 पदों पर हो रही है भर्ती

Sat, 05 May 2018 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 05 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
JBT recruitment for 700 posts in Himachal Pradesh

हाईकोर्ट से टेट मेरिट को मंजूरी नहीं मिलने के बाद सरकार ने जेबीटी के 700 पद बैचवाइज और कमीशन से भरने का फैसला लिया है। जेबीटी भर्ती के लिए अब नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद कमीशन के माध्यम से भरे जाएंगे। गौर हो कि बीते साल जुलाई में टेट मेरिट पर हुए साक्षात्कार कोर्ट से मंजूरी न मिलने के चलते रद्द हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बीते साल स्वीकृत किए जेबीटी के 700 पदों को टेट मेरिट से भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। विभिन्न जिलों में साक्षात्कार लिए गए। इसी बीच कुछ जेबीटी प्रशिक्षु टेट मेरिट से भर्ती के खिलाफ प्रशासनिक ट्रिब्यूनल पहुंच गए। प्रशिक्षुओं ने बैचवाइज या कमीशन से भर्ती करने की मांग की।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल ने इन प्रार्थियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पुरानी भर्तियों पर सवाल उठाए थे। उधर, कुछ जेबीटी प्रशिक्षुओं ने ट्रिब्यूनल में रिव्यू पिटीशन दायर कर दी। इस पर ट्रिब्यूनल ने कहा कि जो भर्तियां पहले हो गईं, वे ठीक हैं। भविष्य के लिए नए नियम बनाकर भर्तियां की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की बैठक में हुआ ये फैसला

JBT recruitment for 700 posts in Himachal Pradesh

मामले पर ट्रिब्यूनल में दोबारा सुनवाई के दौरान टेट मेरिट से हुई भर्ती को निरस्त कर दिया गया। कुछ प्रशिक्षु इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए। हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को मामले की सुनवाई करते हुए टेट मेरिट से भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया। शिक्षा विभाग की ओर से टेट मेरिट से भर्ती को मंजूरी देने की याचिका को भी खारिज कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि शिक्षा विभाग नए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत बैचवाइज और कमीशन से भर्ती के लिए स्वतंत्र है। टेट मेरिट से भर्ती को मंजूरी नहीं दी जा सकती। इसी कड़ी में अब शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में जेबीटी के 700 पद बैचवाइज और कमीशन से भरने का फैसला लिया गया है।

8 मई को कोर्ट में नए नियम से अवगत करवाएगा विभाग

JBT recruitment for 700 posts in Himachal Pradesh

आठ मई को इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई में शिक्षा विभाग को कोर्ट के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करने को कहा गया है। इसके चलते ही विभाग ने नए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत जेबीटी के 700 पद भरने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed