{"_id":"63997dbf80b6280e6015c83a","slug":"jawali-mla-chander-kumar-appointed-protem-speaker-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चंद्र कुमार प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, इस माह के अंत में हो सकता है शीत सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चंद्र कुमार प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, इस माह के अंत में हो सकता है शीत सत्र
Wed, 14 Dec 2022 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28, 29 और 30 दिसंबर को हो सकता है।
विज्ञापन
प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। राजभवन ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले चंद्र कुमार नए विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जब तक विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त नहीं होता, तब तक इस व्यवस्था को चंद्र कुमार देखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक वैधानिक व्यवस्था होती है।
बाद में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर के बाद प्रस्तावित है। मंत्रियों की सूची फाइनल न होने के चलते सत्र आगे खिसकाया जा सकता है। विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना है। इसे लेकर सरकारी अमला तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
28 दिसंबर या 15 जनवरी के बाद होगा सत्र : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28, 29 और 30 दिसंबर को हो सकता है या फिर पर्यटन सीजन के चलते इसे 15 जनवरी के बाद आयोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन