{"_id":"64bbc8250be980d47504bc54","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-class-6-admission-2023-apply-till-10-august-2023-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jnv Class 6 Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jnv Class 6 Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Sat, 22 Jul 2023 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Jul 2023 05:45 PM IST
सार
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण इस साल 4 नवंबर को सुबह 11:30 बजे और दूसरा चरण 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे होगा।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2024-25 में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। योग्य विद्यार्थी जवाहर नवोदय स्कूल चयन परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं कक्षा में पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच का होना चाहिए। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण इस साल 4 नवंबर को सुबह 11:30 बजे और दूसरा चरण 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे होगा।
विज्ञापन
पहले चरण में 4 नवंबर को जम्मू और कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, अरुणाचल में दिबांग घाटी और तवांग, हिमाचल प्रदेश में चंबा, किन्नौर, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, लद्दाख में लेह और कारगिल में परीक्षा होगी।
विज्ञापन