फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Janwadi Mahila Samiti opened a front on cases of harassment

Shimla News: उत्पीड़न के मामलों पर जनवादी महिला समिति ने खोला मोर्चा

Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Janwadi Mahila Samiti opened a front on cases of harassment
शहर के नाज चौक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नाटक से किया महिलाओं से हो रहे अन्याय का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मंगलवार को राजधानी के नाज चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक पेश कर महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई गई।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि कुछ महीनों से महिलाओं और बच्चों के साथ प्रताड़ना तथा यौन हिंसा के मामले बढ़े हैं। समिति ने मांग की कि प्रशासन इन मुद्दों को गंभीरता से लें और लापरवाही न बरतें। समिति ने दलितों के साथ बढ़ रहे अपराधों पर रोष जताया। समिति सहसचिव फालमा चौहान ने कहा कि बीते दिनों कुल्लू, हमीरपुर और चंबा जिले में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। इन घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की और सरकार का रवैया भी इनके प्रति ढीला रहा है। इस वजह से प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार और हत्याओं के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं की इन अपराधों में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ा रोष जताया। चुराह विधानसभा क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे डराया धमकाया गया। बीते वर्ष भी उस युवती का बयान बदलवाने के लिए उसका घर जलाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


कुल्लू के संयांज घाटी में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या की गई। कुल्लू में तहसीलदार के कार्य में बाधा डाली गई और उन्हें प्रताड़ित किया गया। इन सभी मामलों के चलते ही अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने मांग रखी कि सरकार महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed