{"_id":"125d9974e10430f7d0a299e05a51e68c","slug":"janta-ka-dwar-program-at-basantpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के द्वारः अफसरों ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के द्वारः अफसरों ने सुनी समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, सुन्नी (शिमला)
Updated Wed, 29 Oct 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला के विकास खंड बसंतपुर में मंगलवार को प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस ने की। इस अवसर पर यूनुस ने कहा कि शिमला जिला में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पालतू पशुओं को आवारा छोड़ रहा है तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस विभाग के पास करें। उन्होंने लोगों को विभिन्न अधिनियमों की जानकारी भी प्रदान की।
विज्ञापन
प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में सुन्नी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को और सुधारने, सुन्नी बस स्टैंड में बसों की समय सारिणी लगाने, सड़क के किनारे साईन बोर्ड लगाने, सुन्नी क्षेत्र में अतिरिक्त बसे चलाने, स्कूलों के भवन की रिपेयर, सौर ऊर्जा लाइट लगाने, जंगली जानवरों की समस्या, एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति, पानी की टंकियों की रिपेयर और अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निपटारा किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भावना शर्मा, खंड विकास अधिकारी, बसंतपुर सुरेश कुमार, तहसीलदार सुन्नी संतराम शर्मा, सदस्य जिला परिषद धर्मिला हरनोट मौजूद रहे।