फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   janardan dwivedi target BJP govt on PPP model

भाजपा पर द्विवेदी का हमला, पढ़िए क्या कहा?

Wed, 20 Aug 2014 05:45 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
janardan dwivedi target BJP govt on PPP model

केंद्र में कांग्रेस पार्टी के हाथों से सत्ता जाते ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जनार्दन द्विवेदी ने देश में निजीकरण और पीपीपी मॉडल का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि निजी संस्था की भागेदारी देश के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है।

विज्ञापन


देश की संपदाओं को निजी हाथों में सौंपकर लुटाने की कोशिश की जा रही है। जिसके परिणाम गंभीर होंगे। निजी हाथों में विकास कार्य दिए जाने से गरीब लोगों का जीवन निर्वाह होना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


द्विवेदी शिमला में बुधवार को आयोजित नेशनल वर्किंग कमेटी इंटक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

प्रणव मुखर्जी ने किया था विरोधः द्विवेदी

janardan dwivedi target BJP govt on PPP model

द्विवेदी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान प्रणव मुखर्जी ने भी आंखें बद कर इसका विरोध किया था, उस वक्त मुखर्जी केंद्रीय मंत्री थे, लेकिन कुछ लोगों के दबाव के चलते उन्हें ये स्वीकार करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है इंटक का जन्म हुआ। तब से लेकर इंटक पुराने ढर्रे पर काम कर रही है, आज के इस दौरान में बदलाव की बहुत जरूरत है। इस बारे में राष्ट्रीय इंटक और अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी को सोचना होगा।

इंटक कांग्रेस पार्टी का अंग है। दोनों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

इंटक से जोड़े जाएं ज्यादा लोग

janardan dwivedi target BJP govt on PPP model

उन्होंने कहा कि इंटक को आगे बढ़ने के लिए वेतन और धन की जरूरत नहीं होनी चाहिए, हर सदस्यों व व्यक्ति के दिलों में आत्म सम्मान की भावना जगानी होगी। इसके लिए संगठन को सामाजिक, राजनैतिक शोषण के विरुद्ध काम करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के मुख्य पद पर रहते हुए भी उन्होंने इंटक के लिए आग में पानी डालने का काम किया है। उनकी ओर से हमेशा इंटक के लिए नरम रवैया रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को कांग्रेस पार्टी के फैसले मानने होंगे।

उन्होंने इंटक को ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने और सबको एक साथ चलने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed