{"_id":"66ea641f1a1779079c02982d","slug":"jan-shatabdi-train-reached-the-second-platform-of-una-railway-station-trial-successful-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: ऊना रेलवे स्टेशन के दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंची जनशताब्दी ट्रेन, ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: ऊना रेलवे स्टेशन के दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंची जनशताब्दी ट्रेन, ट्रायल सफल
Wed, 18 Sep 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:08 AM IST
सार
रेलवे स्टेशन ऊना पर मंगलवार रात से नवनिर्मित दूसरे प्लेटफार्म पर दो प्रमुख ट्रेनों का ट्रायल आवागमन सफल रहा।
विज्ञापन
दूसरे प्लेटफार्म पर ट्रेन का ट्रायल सफल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे स्टेशन ऊना पर मंगलवार रात से नवनिर्मित दूसरे प्लेटफार्म पर दो प्रमुख ट्रेनों का ट्रायल आवागमन सफल रहा। प्लेटफार्म के साथ नवनिर्मित लूप लाइन पर जनशताब्दी ट्रेन के पहिये सर्वप्रथम थमे। चंद मिनटों बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन आई और दिल्ली के लिए रवाना हुई। अब से ठीक 33 वर्ष पूर्व 1991 में ऊना रेलवे स्टेशन के शुभारंभ अवसर पर यहां से चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस पहली ट्रेन थी। सर्वप्रथम नई दिल्ली से आई जनशताब्दी ट्रेन के कई यात्रियों के कदमों से दूसरा प्लेटफार्म गुलजार हुआ।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंगलवार को दिन भर रेलवे बोर्ड ऊना पर लूप लाइन के कार्य में विद्युत तारों से लेकर पटरी की जांच के लिए तकनीकी स्टाफ डटा रहा। मजदूरों सहित रेलवे का तकनीकी स्टाफ वैगन कार के माध्यम से सुरक्षा प्रबंधों का अपडेट लिया। मंगलवार रात्रि नई दिल्ली से जनशताब्दी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 26 मिनट की देरी से रात 9:42 बजे पहुंची। यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर उतरकर फुटओवर ब्रिज के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना की ओर पहुंचे। वहीं 9:53 बजे के बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा का लुत्फ भी यात्रियों ने दूसरे प्लेटफार्म से उठाया।
विज्ञापन