जनमंच कार्यक्रम पैसे और समय की बरबादी: राठौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार के चलाए जा रहे जनमंच को सरकारी पैसे का दुरुपयोग और समय की बरबादी बताया है। उन्होंने कहा है कि इन आयोजनों में लोगों की समस्याएं तो दूर नही हो रही पर मंचों पर सरकारी अधिकारियों का अपमान और विपक्षी दलों के नेताओं से बहसबाजी जरूर हो रही है। जनमंच के नाम पर होने वाले इस कार्यक्रम को भाजपा ने अपना निजी कार्यक्रम बना कर रख दिया है।
केवल भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और उनके नेताओं की समस्याओं को ही इसमें सुना जा रहा है। रविवार को बिलासपुर जिले के दियोथ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर के साथ मंच पर भाजपा नेता के किए गए अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने किसी भी नेता का अपमान किसी भी स्तर पर सहन नहीं करेगी।
केंद्र सरकार की 100 दिन में कोई उपलब्धि नहीं: कांग्रेस
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार के 100 दिन की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसका वह गुणगान कर सके। अलबत्ता देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त करने, देश मे बेरोजगारी बढ़ाने, जीडीपी गिराने जैसी गंभीर हालत पैदा करने के लिये केंद्र के यह 100 दिन याद रखे जाएगे।
केंद्र सरकार के यह 100 दिन देश के लोगों पर भारी पड़े हैं और आने वाले दिन और भी कष्टदायी होंगे। भाजपा आज देश मे जटिल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर अपने राजनीतिक हित साधने में लगी है। देश मौजूदा दौर में गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालत है।