फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jan Ashirwad Yatra: Union Minister Anurag Thakur received a grand welcome from Parwanoo to Shimla

जन आशीर्वाद यात्रा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का परवाणू से शिमला तक हुआ भव्य स्वागत

Thu, 19 Aug 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/परवाणू/धर्मपुर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/परवाणू/धर्मपुर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Aug 2021 11:03 PM IST
सार

भाजपा की चारों लोकसभा क्षेत्रों में चलने वाली पांच दिन की 630 किलोमीटर लंबी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra: Union Minister Anurag Thakur received a grand welcome from Parwanoo to Shimla
अनुराग ठाकुर का परवाणू से शिमला तक हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर गुरुवार को पहली बार हिमाचल पहुंचे। उनका हिमाचल भवन चंडीगढ़ से लेकर शिमला तक जोरदार स्वागत हुआ। शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के बाहर उनका स्वागत किया। भाजपा की चारों लोकसभा क्षेत्रों में चलने वाली पांच दिन की 630 किलोमीटर लंबी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने अनुराग ठाकुर हिमाचल पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री का हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अनुराग ठाकुर के परवाणू पहुंचने से पहले भारी संख्या में लोग उनके इंतजार में खड़े रहे। उनके स्वागत के लिए नारे लगाते नजर आए। सोलन जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। अनुराग के परवाणू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। अनुराग विशेष रथ में सभा स्थल तक आए। 

विज्ञापन


हालांकि परवाणू में भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहींकर पाई। यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। ठाकुर ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर कहा कि इतनी बारिश के बावजूद जनता टस से मस नहीं हुई। यह सीधा संदेश है कि हमारी सरकार एक बार फिर चुन कर आएगी। अनुराग ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली से हम जनता का आशीर्वाद लेकर आने वाले उप चुनाव में भी जीतेंगे। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पुरुषोत्तम गुलेरिया, परमजीत सिंह (पम्मी), केएल ठाकुर, महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद व अन्य लोग मौजूद रहे। धर्मपुर में भी कार्यकर्ताओं ने अनुराग का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर संजीव कश्यप, कपूर सिंह वर्मा, राजकुमार सिंगला, सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, संजय ठाकुर, कल्पना गर्ग, बिल्लो नेगी, कमलेश कुमारी, लाज किशोर अत्रि, चरण यादव, चंदन शर्मा, अमित कुमार, मदन शांडिल, सुरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में हर वर्ग को स्थान : अनुराग

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में उन्हें मंत्रिमंडल में मौका दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोकसभा में हो, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। कहा कि मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है। परवाणू में जन आशीर्वाद रैली में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की सेवा करने के लिए आई है और उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि आज हर घर को नल योजना के अंतर्गत अगले तीन साल में सबको घर में जल प्राप्त होगा। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल सरकार की शबरी योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री जयराम सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने हर घर को चूल्हा दिया है। जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के नेतृत्व में किया गया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरुषोत्तम गुलेरिया, केएल ठाकुर, रश्मिधर सूद, डेजी ठाकुर, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में शुभारंभ हो गया है, हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन से भारी जोश है। अनुराग ठाकुर ने सबका धन्यवाद किया और कहा कि लोग बारिश के मौसम में भी उन्हें आशीर्वाद देने आए। 

अनुराग बोले- मैं जैसा भी हूं, आस पर खरा उतरूंगा, जयराम की जमकर तारीफ

शिमला में  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र जाने के बजाय सीधे शिमला आए। अनुराग ठाकुर बोले - आज केवल हमीरपुर का नहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व पीएम मोदी के सामने कर रहा हूं। मैं जैसा भी हूं, आपकी और पीएम मोदी की आस पर खरा उतरूंगा। अनुराग ने जयराम ठाकुर को आदरणीय भाई संबोधित कर उनकी सरकार की योजनाओं की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह कहना चाहेंगे कि मोदी गृहिणियों के सम्मान की मुफ्त रसोई गैस की योजना लाए तो जयराम ठाकुर ने गृहिणी योजना पर काम किया। मोदी आयुष्मान योजना लाए और जयराम ठाकुर हिमकेयर योजना लेकर आए। एक के बाद दूसरा कार्य जयराम सरकार ने किए।

उन्होंने जयराम ठाकुर की ओर इशारा कर कहा कि मोदी ने लोकल टू वोकल शुरू किया तो आपने इन्वेस्टर मीट की। पिछली सरकार में धूमल के कहने पर औद्योगिक पैकेज लाया। आपने भी यहां बड़े प्रपोजल सामने लाए। उन्होंने आगे कहा कि कोविड के कारण देश और प्रदेश की परिस्थितियां बदली हैं। इसके बावजूद मोदी सरकार ने बेहतरीन कार्य किए और राज्य सरकार भी उनके नक्शेकदमों पर चलती रही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के लोगों का आशीर्वाद लेने यहां आए हैं।  इससे पूर्व अनुराग ठाकुर ने केंद्र में विपक्ष पर भी तीखे निशाने साधे और संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने की आलोचना की।

विज्ञापन

अनुराग को केंद्रीय मंत्री बनाकर पीएम मोदी ने हिमाचल को तोहफा दिया : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को तोहफा दिया है। अनुराग ठाकुर को जो दायित्व मिला है, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। वह हिमाचल प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। पीटरहॉफ शिमला में अनुराग के अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग ठाकुर के रूप में हिमाचल प्रदेश से केंद्र में बड़ी नियुक्तियां कर पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है।

नड्डा की तरह ही अनुराग के पास भी देश में खेल, सूचना एवं प्रसारण जैसे महकमों की बड़ी जिम्मेवारी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 में दोबारा भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।  उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को पूरे देश का दायित्व मिला है। उनके पास खेल, युवा सेवाएं और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण महकमे हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया कि जिसके पास जो जिम्मेवारी है, उसका वे ठीक से निर्वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed