फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jal Shakti Mission: 17.28 lakh household tap connections in Himachal

जल शक्ति मिशन: हिमाचल में 17.28 लाख घरेलू नल कनेक्शन

Thu, 03 Mar 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Mar 2022 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में जल शक्ति मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्य में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन को लेकर अवगत कराया। 

विज्ञापन
Jal Shakti Mission: 17.28 lakh household tap connections in Himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल  प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 17.28 लाख कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफ एचटीसी) हैं और वर्ष 2022 के दौरान 1.25 लाख एफ एचटीसी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के सभी घरों में नल के माध्यम से पानी का कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है और इस मिशन के तहत ऊना एक आकांक्षी जिला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी गुरुवार को शिमला में जल शक्ति मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्य में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन को लेकर अवगत कराया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 24 खंडों, 2284 ग्राम पंचायतों और 14,525 गांवों को अब हर घर जल से जोड़ा जा चुका है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश समग्र कार्यक्षमता में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है और एफ एचटीसी कवरेज में शीर्ष 10 राज्यों में शामिल है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सभी घरों में नल से पानी का कनेक्शन निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed