फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jal Shakti Department Budget: By the end of 2022, every house in Himachal will get tap

जल शक्ति विभाग बजट: वर्ष 2022 अंत तक हिमाचल के हर घर को मिलेगा नल

Fri, 04 Mar 2022 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Mar 2022 10:11 PM IST
सार

वर्ष 2022 अंत तक हर घर को नल मिलेगा।  प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन पर 1500 करोड़ व्यय करेगी। अभी तक प्रदेश में कुल 8.35 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। पिछले 72 साल में 7.63 हजार नल दिए गए। 

विज्ञापन
Jal Shakti Department Budget: By the end of 2022, every house in Himachal will get tap
घर को नल मिलेगा(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 अंत तक हर घर को नल मिलेगा।  प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन पर 1500 करोड़ व्यय करेगी। अभी तक प्रदेश में कुल 8.35 लाख कनेक्शन दिए गए हैं। पिछले 72 साल में 7.63 हजार नल दिए गए। जनवरी, 2022 तक 17.28 लाख ग्रामीण परिवारों  को 15.79 लाख  पेयजल कनेक्शन  दिए हैं। योजना के तहत प्रदेश को चौथी किस्त मिल चुकी है। प्रदेश में विद्यमान सिंचाई योग्य 3.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में से अब तक 1.87 लाख हेक्टेयर क्लचरेबल कमांड एरिया(सीसीए) का निर्माण किया जा चुका है। वर्ष 2022-23 में नौ हजार हेक्टेयर सीसीए की अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी। छह हजार 500 हेक्टेयर सीसीए के लिए क्षेत्र का विकास होगा।  

विज्ञापन


किसानों को कम से कम समय में प्रभारी सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। 65 करोड़ से एम्स और इंजीनियरिंग कॉलेज की पेयजल योजना बनेगी। 110 करोड़ से टाकखोला पेयजल योजना, 121 करोड़ से सिराज बालीचौकी पेयजल योजना, 147 करोड़ की कमलाह-मंडप योजना और 56 करोड़ से डलहौज सलूणी योजना से करीब 1.25 लाख आबादी को लाभ मिलेगा। भुंतर में 6.11 करोड़ से 256 हेक्टेयर भूमि, 9.97 करोड़ से 417 हेक्टेयर, 2. 31 करोड़ से कुल्लू में 93 हेक्टेयर, भूमि और 2.55 करोड़ से 120 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा मिलेगी।  20 करोड़ से कालाअंब, 14.51 करोड़ से त्रिलोकपुर, 13.88 करोड़ परवाणू जोन-एक, 4.81 करोड़ ठियोग, 2.81 करोड़ कोटखाई, 2.11 करोड़ से सुन्नी मल निकासी पर व्यय होंगे। इसके अलावा पेयजल गुणवत्ता निगरानी के लिए 70 टेस्ट होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed