फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Target Vikramaditya Singh In Mandi

Jairam Thakur: 'कंगना के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर, धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे विक्रमादित्य'

Mon, 20 May 2024 09:33 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 May 2024 09:33 PM IST
सार

पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के जाने के बाद देवभूमि के मंदिरों की सफाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur Target Vikramaditya Singh In Mandi
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के जाने के बाद देवभूमि के मंदिरों की सफाई करने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह ने ऐसा कहकर भाजपा प्रत्याशी कंगना के लिए बहुत ही  अपमानजनक  शब्दों का प्रयोग किया है। चुनाव के दौर किसी महिला के ऊपर इस तरह की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के साथ धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाता है। इस तरह की बातें कर विक्रमादित्य सिंह धार्मिक भावनाओं को भड़काने की भी काम कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग से कंगना के उपर की गई इस व्यक्तिगत टिप्पणी पर विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ कार्यकाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, इस मौके पर जयराम ने स्पीति के काजा में उनके व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के साथ पेश आई घटना को कंाग्रेस पार्टी की साजिश करार दिया। उन्होंने संबधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। नेता प्रतिपक्ष का कहा कि इस घटना भी भनक भाजपा को पहले से थी। चुनावों में अधिकारियों की लापरवाही से देवभूमि में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। भागकर उन्हें अपनी जान बचानी पड़ी और अभी तक इस घटना की शिकायत तक दर्ज तक नहीं की गई है। उन्होंने इस घटना की वीडियो फुटेज के साथ उनके साथ हुए बर्ताव की शिकायत चुनाव आयोग को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा कंगना को आफत की पुड़िया कहने पर भी जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जयराम ने कांग्रेस नेताओं पर बरसते हुए कहा कि वे भी उनपर पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर सकते हैं। सीएम रहते हुए कांग्रेस के सभी नेताओं के राज उनके दिल में दफन है और अगर उन्हें खोल दिया तो इन नेताओं के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। अभी तक उन्होंने संयम रखा है, अगर कांग्रेसी ज्यादा बोलेंगे तो उनके राज जरूर खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed