फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur statement in bjp panna pramukh sammelan kangra himachal

पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में गरजे भाजपा नेता, जानिए किसने क्या कहा

Mon, 25 Feb 2019 10:46 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबी (कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 25 Feb 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
jairam thakur statement in bjp panna pramukh sammelan kangra himachal

हिमाचल प्रदेश बहुत छोटा है, लेकिन हमारे काम बहुत बड़े हैं। एक संगठन सरकार बना सकता है, लेकिन सरकार संगठन नहीं बना सकती। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबी में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और देश में भाजपा की सरकार तो प्रदेश की सरकार ने केंद्र को डेढ़ वर्ष तक किसी भी तरह का कोई सहयोग नहीं किया। इस वजह से केंद्र की ओर से किए जाने वाले विकास कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग गया।
विज्ञापन


अब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है तो दोनों ही सरकारों के सहयोग से हिमाचल में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार का सहयोग किया होता तो आज प्रदेश की हालत कुुछ और ही होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों को बनाने की ओर कोई सहयोग नहीं दिया। पूर्व सरकार ने डेढ़ साल में केंद्र सरकार को डीपीआर के लिए ही लटकाए रखा।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार कागजी कार्रवाई पूरी कर देती तो आज प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछ चुका होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अब बोलने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में वह बिना वजह ही शोर मचा रही है। 

संगठन के लिए कार्य करें कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों को अगले दो माह तक पूरी तरह से संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दो माह तक डटकर काम करें, फिर पार्टी आपके लिए कार्य करेगी। 

रैली गडकरी की, छाए रहे मोदी

jairam thakur statement in bjp panna pramukh sammelan kangra himachal

चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बिना टेंडर केंद्रीय विवि का शिलान्यास करने के दो दिन बाद शाहपुर में पन्ना प्रमुख रैली में नेताओं और कार्यकर्ताओं की जुबां पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाए रहे। धर्मशाला से लेकर चंबी मैदान तक पोस्टर वार में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाए रहे। नितिन गडकरी के पोस्टर बेहद कम थे। नेताओं की जुबां पर गडकरी से ज्यादा मोदी का नाम था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लेकर शांता कुमार सहित हर नेता मोदी की तारीफों के पुल बांधता रहा।

कम दिखे जयराम और शांता के पोस्टर
 धर्मशाला से लेकर चंबी तक हाईवे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शांता कुमार के पोस्टर काफी कम थे। अधिकतर पोस्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के थे। कई जगह प्रेम कुमार धूमल के पोस्टर भी थे। पार्टी सूत्रों की मानें तो पंडाल में सुबह मुख्यमंत्री के पोस्टर काफी कम लगाए थे। मुख्यमंत्री के एक सहयोगी ने सुबह आकर पंडाल में सीएम के पोस्टरों की संख्या बढ़वाई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सर्किट हाउस धर्मशाला में मुख्यमंत्री की एक मंत्री के साथ बहसबाजी हो गई थी। पोस्टरवार में इस घटना को जोड़ा जा रहा है।

रैली में नहीं आए नड्डा

jairam thakur statement in bjp panna pramukh sammelan kangra himachal

 पन्ना प्रमुख रैली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नहीं आए। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद नड्डा की व्यस्तता बढ़ गई है। इस वजह से वह रैली में नहीं आ सके। 

जेबों से निकले बीड़ी सिगरेट के पैकेट
चंबी मैदान रैली स्थल में कई पन्ना प्रमुखों की जेेबों से बीड़ी सिगरेट के पैकेट निकले। मैदान में बनाए गए गेटों पर तलाशी के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों ने बीड़ी सिगरेट के पैकेट निकलवा दिए। सुरक्षा गेटों पर किनारे पर बीड़ी और सिगरेट के ढेर लगे हुए थे।

डेढ़ घंटा लेट आए गडकरी
 चंबी मैदान रैली स्थल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 12 बजे पहुंचना था। लेकिन, केंद्रीय मंत्री करीब डेढ़ घंटा लेट करीब डेढ़ बजे रैली स्थल में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

हर प्रत्याशी में दिखेगी मोदी की झलक: मंगल पांडे

jairam thakur statement in bjp panna pramukh sammelan kangra himachal

 हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में देश को इतना मजबूत कर दिया है कि अब देश की जनता दोबारा उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

चंबी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसा प्रधानमंत्री चाहती है जो गोली का जवाब बारूद से देना जानता हो। यह सारे गुण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में देश को पूरी तरह से कमजोर बना दिया था।

कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा कि देश से गरीबी मिटे। अगर देश से गरीबी मिट जाती तो कांग्रेस के पास गरीबी मिटाने का नारा भी खत्म हो जाता। इसी के चलते कांग्रेस ने कभी भी देश से गरीबी मिटाने का काम नहीं किया। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मंडल कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। 

फोरलेन के निर्माण से हिमाचल में बढ़ेगा पर्यटन : शांता

jairam thakur statement in bjp panna pramukh sammelan kangra himachal

जिला कांगड़ा के लिए 21 और 24 फरवरी ऐतिहासिक रहे हैं। इन दो तारीखों में जिला कांगड़ा ही नहीं, बल्कि प्रदेश के लिए विकास के नए आयाम लेकर आया है। 21 फरवरी को जहां प्रदेश को सेंट्रल यूनिवर्सिटी मिली, वहीं 24 फरवरी को प्रदेश को करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले आठ राष्ट्रीय राज मार्गों का तोहफा मिला है।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार ने कही।उन्होंने कहा कि यह एनएच प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को बुलंदियों पर ले जाएंगे, जिसके चलते प्रदेश की जहां आर्थिक दशा सुधरेगी, वहीं यहां के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के साधन सृजित होंगे। शांता ने देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार को पूरी तरह से विकास विरोधी बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में मात्र 15 राष्ट्रीय राज मार्ग थे, जिनकी सूचना मिलने पर उन्हें हैरानी हुई थी। लेकिन आज प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार होने के चलते हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या 75 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन से जिला कांगड़ा में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

 





 

अपने पन्ने को गीता, बाइवल और कुरान समझें पन्ना प्रमुख : सत्ती

पन्ना प्रमुखों के हाथ में जो पेज है, उसे वे गीता, बाइबल और कुरान समझें। पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही देश में एक बार फिर से भाजपा पार्टी सत्तासीन होगी और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने चंबी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने पन्ना प्रमुखों सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखें।

साथ ही अपने-अपने पन्ने में मौजूद 30 लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्हें पार्टी के साथ जोड़ें ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा सांसदों की जीत हो और नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे : तीर्थ

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाक की नापाक हरकत का जवाब इस बार और बड़ा होगा। इस हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान में उड़ी से भी बड़ा धमाका किया जाएगा। यह बात चंबी मैदान में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी तीर्थ रावत ने कही।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो हरकत भारत के साथ की है, उसका उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पुलवामा में हुए हमले शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को जाया नहीं जाने दिया जाएगा। सैनिकों के बलिदान का बदला जरूर लिया जाएगा।

भाजपा सरकार एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनवाएगी। इस बार हमारा लक्ष्य 350 से भी ज्यादा लोकसभा सभा सीटें जीतने का है, जिसे कार्यकर्ताओं के बलबूते पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed