HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा, वह झूठ का पुलिंदा
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की ओर से सदन में अनर्गल और झूठे प्रलाप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की परत दर परत खोलते हुए राहुल गांधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की ओर से सदन में अनर्गल और झूठे प्रलाप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की परत दर परत खोलते हुए राहुल गांधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि जिस तरह लोकसभा में राहुल गांधी ने झूठ को सच साबित करने का असफल प्रयास किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देश में सनसनी फैलाने का प्रयास किया है। राहुल गांधी और उनका परिवार जमानत पर चल रहा है और जनता जानती है कि क्यों चल रहा है। बुधवार को पूर्व सीएम ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि उसके साथ किसी व्यक्ति के निजी संबंध हों। ऐसे तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी, उनके परिवार के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैसे अशोक गहलोत के साथ भी कई बड़े व्यापारियों के चित्र हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह भी उनके साथ जुड़े हैं। झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत रही है।
वह हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। जयराम ने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड स्कैंडल क्या है। वह बताएं कि किस तरह उनके परिवार ने देश भर में फैली हजारों करोड़ की संपत्ति हड़प ली। इस मामले में अभी भी केस चल रहा है। अगस्ता वेस्टलैंड में कमीशन किसने कमाया। इसका जवाब देना चाहिए। जयराम ने कहा कि देश के विकास के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गांधी ने बेबुनियाद, तथ्यहीन, झूठे और शर्मनाक आरोप लगाए हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। कहा कि यूपीए सरकार के दौरान 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला हुआ। लगभग 70,000 करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ। सेना के लिए आरक्षित जमीन में आदर्श सोसायटी घोटाला हुआ, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ और सबमरीन घोटाला हुआ। कांग्रेस की वह सरकार ही घोटाले वाली सरकार थी। बोफोर्स घोटाले को कौन भूल सकता है। जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बोलती नहीं, बल्कि काम करती है। गत आठ साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग 25 लाख करोड़ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की है।
एक-एक करके सभी गारंटियों से मुकरने लगी सुक्खू सरकार : कश्यप
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी कांग्रेस की जनता को दी गई दस गारंटी में से पांचवीं गारंटी से मुकर गए हैं। ऐसा लग रहा है कि गारंटियों के मामले में यह सरकार यू-टर्न की सरकार बनकर रह गई है। सरकार एक-एक करके अपनी सभी गारंटियों से मुकरने लगी है। सुरेश कश्यप ने बुधवार को कहा कि बीते दिन बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा था कि हिमाचल के बागवान अपने फलों की कीमत तय नहीं कर पाएंगे, पर अगर वह अपने चुनावी घोषणा पत्र को ध्यान से पढ़ें तो उसमें स्पष्ट लिखा है कि फलों की कीमत बागवान ही तय करेंगे। सरकार केवल बागवानों को उचित मूल्य देने की बात कर रही है। कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र से 12 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। राज्य में करीब ढ़ाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जाती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में लगभग 4 लाख से अधिक बागवान परिवार हैं और हिमाचल की आर्थिकी को इस कारोबार से संबल मिलता है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की जनता हताश है कि जिन वादों को कर कांग्रेस सत्ता में आई, उनसे कांग्रेस पार्टी बड़ी जल्दी पलट गई। इस तरह पलटना हिमाचल के बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी केवल जनता को गुमराह कर सत्ता में आई है। कांग्रेस ने चुनाव में जो अपने 10 वादे जनता के बीच में रखे हैं, वे सभी एक-एक करके झूठे साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही कहा गया है कि यह सरकार इंतजार की सरकार है। पहले कर्मचारी ओपीएस का इंतजार कर रहे हैं, महिलाएं 1500 रुपये का इंतजार कर रही है। युवा 5 लाख नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं और अब बागवान अपने फलों के दामों को स्वयं तय करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।