{"_id":"666ee92f4341ae9e6a09d219","slug":"jairam-thakur-said-water-crisis-is-increasing-in-the-state-government-is-silent-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले-प्रदेश में बढ़ रहा जलसंकट, सरकार खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले-प्रदेश में बढ़ रहा जलसंकट, सरकार खामोश
Sun, 16 Jun 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:01 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पानी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निपटने के लिए खास प्रबंध होने चाहिए, लेकिन सरकार की ओर से इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश जलसंकट से गुजर रहा है। पानी की आपूर्ति पूरे प्रदेश में प्रभावित है। पर्यटन सीजन चल रहा है, लेकिन हर जगह पानी की कमी से लोग परेशान हो रहे हैं। इस संकट से निपटने के लिए सरकार की ओर से गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी की बात करें तो ज्यादातर जगहों पर चार से पांच दिन में पानी आ रहा है। कई जगहों पर हालात और भी बुरे हैं। पूरे प्रदेश का यही हाल है, लेकिन सरकार इस मामले में पूरी तरह से खामोश है। सरकार इस जलसंकट को हल करने के लिए गंभीरता से काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पहले से तय था कि गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ती है। पर्यटन सीजन की वजह से प्रदेश में भारी संख्या में लोग आते हैं, जिस वजह से होटलों में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निपटने के लिए खास प्रबंध होने चाहिए, लेकिन सरकार की ओर से इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन